शिक्षा

UP Board Result 2025: आज से शुरू कॉपियों की इवैल्यूएशन, यहां देखें रिजल्ट को लेकर अपडेट

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 19 मार्च 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू करेगा। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 54.37 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
2 min read
Mar 19, 2025
UP Board Result 2025

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड आज से यानी कि 19 मार्च 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू करेगा। कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 10वीं और 12वीं की कुल 2.96 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी, जिसके लिए 134000 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की जांच के लिए कुल 261 केंद्र बनाए गए हैं।

कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट (UP Board Result 2025) 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और ये परीक्षाएं 12 मार्च 2025 तक चली थीं। वहीं अब 10वीं-12वीं के लिए परिणाम जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने पर आप इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, upmsp.edu.in या upresults.nic.in

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा? 

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू हुई थीं। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 54.37 लाख से अधिक स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से हाईस्कूल की परीक्षा में 27.32 लाख छात्र शामिल हुए थे और इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 27.05 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

कब तक आएगा रिजल्ट? (Kab Tak Aayega UP Board Ka Result) 

कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक चलेगा। कॉपियों के मूल्यांकन होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी किए जा सकते है। पिछले साल 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। 

Updated on:
20 Mar 2025 04:01 pm
Published on:
19 Mar 2025 11:38 am