
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए जल्द ही बहुत बड़ी वैकेंसी सरकार निकालने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही प्रदेशभर में होमगार्ड के करीब 44,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती को लेकर सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। अगर यह भर्ती सरकार निकालती है तो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका होगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई महीने में इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।
सैलरी की बात करें तो होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन कार्य के आधार पर भुगतान किया जाता है। रोजाना औसतन 670 से 700 रुपये एक होमगार्ड जवान को दिए जाते हैं। साफतिक छुट्टी को छोड़ दे तो लगभग 25 दिन ड्यूटी जवानों को करनी होती है। जिसके लिए उन्हें सैलरी दी जाती है। इस हिसाब से जवानों को 18 से 20 हजार रूपये महीने दिए जाएंगे।
यूपी होमगार्ड भर्ती में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इस संबंध में कोई भी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं है। लेकिन जैसे ही भर्ती नोटिफिकेशन जारी होगा। इस संबंध में जानकारी दे दी जाएगी।
पासपोर्ट साइज फोटो (साफ और स्पष्ट)
हस्ताक्षर (स्कैन की गई कॉपी)
आधार कार्ड या कोई वैध आईडी प्रमाण
10वीं/12वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र (केवल उत्तर प्रदेश निवासी)
श्रेणी प्रमाणपत्र (ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस, यदि आरक्षण का दावा कर रहे हैं)
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो – बोनस अंकों के लिए)
यूपी होमगार्ड लेकिन पिछली भर्तियों के आधार पर बात की जाए तो उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं कक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना जरुरी होगा। वहीं उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित की जा सकती है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिल सकती है।