UP Police Constable Result 2024: चुनाव खत्म होने के बाद आचार-संहिता भी खत्म हो जाएगी। जिसके बाद UP Police Constable Result 2024 को जारी
UP Police Constable Result 2024 का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग भी लगातार इस परीक्षा के परिणाम को जारी करने को लेकर तैयारी कर रहा है। पहले भी इस महीने के तीसरे हफ्ते में परिणाम को जारी करने की बात कही गई थी। अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि 21 नवंबर को परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। 20 नवंबर को प्रदेश के कुछ सीटों पर उप-चुनाव चल रहे हैं। जो आज यानी 20 नवंबर को खत्म हो जाएंगे। जिसके बाद आचार-संहिता भी खत्म हो जाएगी।
चुनाव खत्म होने के बाद आचार-संहिता भी खत्म हो जाएगी। जिसके बाद UP Police Constable Result 2024 को जारी किया जा सकता है। साथ ही बोर्ड ने भी महीने के तीसरे हफ्ते में परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही थी। इन सब कारणों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि 21 नवंबर को परीक्षा परिणाम किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB.GOV.IN पर जाकर UP Police Constable Result देख सकते हैं।
UP Police Constable Result 2024 के परिणाम के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
रिजल्ट के लिए Website केHome Pageपर दिए गए रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल के साथ अपनी आईडी ओपेन कर सकते हैं।
लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।