शिक्षा

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम

UP Police Result: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2025, 2:15 PM IST
UP Police Constable Result
UP Police Constable Result

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 60,244 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने होली के मौके पर युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की है, जिसमें उनके नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल हैं।

UP Police Constable Result: चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग शेड्यूल


लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था। PET में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की गई, जिसमें आरक्षण नीति का पालन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की नौ महीने की ट्रेनिंग होगी। पहले एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) सभी 75 जिलों में आयोजित होगी, इसके बाद अन्य केंद्रों पर विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी।

UP Police Constable Result: मेरिट और चयन के नियम


लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई गई। शारीरिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की थी। इस भर्ती में कोई वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की गई है। समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता देने के लिए निम्नलिखित मापदंड तय किए गए:
-एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट या DOEACC ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
-प्रादेशिक सेना में दो साल का अनुभव रखने वालों को भी वरीयता दी जाएगी। -यदि उपरोक्त मापदंडों के आधार पर भी समानता बनी रहती है, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
-अंतिम स्थिति में, अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में पहले आने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

Updated on:
13 Mar 2025, 2:15 PM IST
Published on: