
UPPSC PCS Pre Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS परीक्षा के लिए से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। देवरिया जिले के एक परीक्षा केंद्र के पते में आंशिक संशोधन किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर कहा कि उप केंद्र कोड 20/042, राजकीय पीजी कॉलेज, इन्दुपुर, गौरी बाजार, देवरिया को संशोधित कर डी-20/042, राजकीय डिग्री कॉलेज, इन्दुपुर, गौरी बाजार, देवरिया के रूप में पढ़ा जाए।
यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को यूपी के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियमों का पालन किया जाएगा।