शिक्षा

UPSC NDA Result: रिजल्ट आने के बाद अगला क्या? केवल सफल कैंडिडेट्स को ही आएगा इंटरव्यू के लिए कॉल

UPSC NDA Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) और नेवल अकैडमी (NA)-I का रिजल्ट जारी करने वाला है।

2 min read
Apr 24, 2025
UPSC NDA Result

UPSC NDA Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) और नेवल अकैडमी (NA)-I का रिजल्ट जारी करने वाला है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, upsc.gov.in


कब हुई थी परीक्षा 

इस साल परीक्षा 13 अप्रैल को हुई थी। आमतौर पर NDA और NA-I परीक्षा के 15 से 20 दिन के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, यूपीएससी को लेकर आधिकारिक परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।

कैसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीए और एनए परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं- 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं 
  • होमपेज पर UPSC NDA, NA I रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • अब एक नया टैब खुलेगा, यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें 
  • सबमिट बटन दबाने के बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

406 पदों पर होगी भर्ती

हर साल यूपीएससी की ओर से साल में दो बार NDA परीक्षा आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है, जिसके जरिए एयर फोर्स, इंडियन नेवी और इंडियन नेवल में भर्ती की जाती है। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद कैंडिडेट्स को SSB के इंटरव्यू में शामिल होना होता है। इस साल यूपीएससी इस भर्ती परीक्षा के जरिए NDA NA की कुल 406 सीटों पर भर्ती करेगा।

क्या है मार्किंग स्कीम 

एनडीए लिखित परीक्षा में दो भाग होते हैं, मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। मैथ्स पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं जोकि 300 मार्क्स का होता है। प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.83 अंक काट लिए जाते हैं। वहीं जनरल एबिलिटी टेस्ट कुल 600 अंकों का होता है, जिसमें से 200 अंक का अंग्रेजी का पेपर और 400 अंक का जनरल नॉलेज का पेपर रहता है। इस पेपर में 150 प्रश्न होते हैं, 50 सवाल अंग्रेजी और 100 सवाल जनरल नॉलेज से पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत सवाल के लिए 1.33 अंक काट लिए जाते हैं। वहीं जिन सवालों को कैंडिडेट्स ने छोड़ दिया है, उनके लिए कोई भी अंक नहीं काटे जाएंगे।

Updated on:
24 Apr 2025 06:56 pm
Published on:
24 Apr 2025 05:34 pm