शिक्षा

WBCHSE Class 11th exam Cancelled: पश्चिम बंगाल कक्षा 11वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का बदला शेड्यूल

WBCHSE Class 11th exam Cancelled: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा परिषद (WBCHSE) ने देश भर में COVID-19 मामलों में अचानक से हुई वृद्धि के चलते राज्य में कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा रद्द कर दी है। परिषद ने इस वर्ष के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2021, 10:49 PM IST
Feature image

WBCHSE Class 11th exam Cancelled: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा परिषद (WBCHSE) ने देश भर में COVID-19 मामलों में अचानक से हुई वृद्धि के चलते राज्य में कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा रद्द कर दी है। परिषद ने इस वर्ष के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। आधिकारिक सूचना WBCHSE की आधिकारिक साइट wbchse.nic.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थी यहां से संशोधित कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं की परीक्षा जो 10 बजे से 1:15बजे तक निर्धारित की गई थी, जो अब दोपहर 12 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही, बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि 11 वीं कक्षा के कम किए गए सिलेबस के विषय, जो एचएस परीक्षा से संबंधित हैं, कक्षा 12 की पहली तिमाही में पूरा हो जाना चाहिए।

Read More: 2023 तक DU का 2 और कॉलेज खोलने का है प्लान, छात्रों को हाई कटऑफ से मिलेगी राहत

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "वर्तमान महामारी की स्थिति और अन्य कारणों के कारण, परिषद ने कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। संस्थान के प्रमुख से कक्षा 11 से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का अनुरोध किया जा रहा है। साथ ही, COVID स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई निर्णय या बदलाव को लेकर सभी को पहले से सूचित किया जाएगा। हम इस संबंध में सभी संबंधितों के सहयोग का अनुरोध करते हैं। कक्षा 10 की परीक्षा 1 जून से शुरू होकर 10 जून, 2021 को समाप्त होगी और कक्षा 12 की परीक्षा 15 जून, 2021 से शुरू होने वाली है।

Web Title: WBCHSE Class 11th exam 2021 Cancelled and 12th Board Exam timings change

Published on: