शिक्षा

क्या आप जानते हैं खीर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

What Is Kheer Called In English: क्या आप जानते हैं कि दूध, चावल और चीनी से बनने वाली खीर को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है। जानिए इस टेस्टी और मीठी-सी डिश की पूरी कहानी।
3 min read
May 22, 2026
What is kheer called in English
Kheer In English ( Image- Freepik)

Kheer Name in English: भारत में कोई भी त्योहार या खुशी का मौका मीठे के बिना अधूरा माना जाता है, और मीठे में सबसे पहला नाम खीर का आता है। यह एक ऐसा पारंपरिक और प्राचीन भारतीय डिश है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। दूध, चावल और मेवों से बनी खीर का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, जिस खीर को हम इतने शौक से खाते हैं उसे अंग्रेजी भाषा में क्या कहा जाता है? आइए जानते हैं खीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।

अंग्रेजी में क्या है खीर का नाम

खीर को अंग्रेजी में राइस पुडिंग (Rice Pudding) कहा जाता है। पारंपरिक भारतीय खीर को दूध, चावल और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाकर गाढ़ा और मलाईदार बनाया जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व में चावल और दूध से बनी ऐसी ही मिलती-जुलती मिठाइयों को राइस पुडिंग के नाम से जाना जाता है।

वहीं दक्षिण भारत में खीर को पायसम कहा जाता है। पायसम शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द पायस से हुई है। पायस का मतलब होता है दूध या दूध से बनी कोई डिश। अलग-अलग जगहों पर इसे खीर, पायसम या फिरनी जैसे कई नामों से जाना जाता है।

भारत में खीर के अलग-अलगरूप

भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय स्वाद के अनुसार खीर बनाने के कई तरीके मौजूद हैं। इनमें चावल की खीर, सेवई की खीर, मखाने की खीर, साबूदाने की खीर और गाजर की खीर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। खीर का सबसे मुख्य हिस्सा दूध होता है जो इसे एक मलाईदार और मुलायम रूप देता है। मिठास के लिए इसमें चीनी मिलाई जाती है। इसके अलावा इसके स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इसमें इलायची, केसर, बादाम, पिस्ता और किशमिश जैसे सूखे मेवे डाले जाते हैं। कई जगहों पर स्वाद और सेहत को ध्यान में रखते हुए चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है।

त्योहारों और भोग का अहम हिस्सा

भारतीय संस्कृति में खीर का बहुत अधिक महत्व है। ईद, दिवाली, रक्षाबंधन और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों से लेकर मंदिरों में भगवान को भोग लगाने तक खीर बनाई जाती है। यह घर आए मेहमानों के स्वागत और परिवार की खास दावतों का एक अहम हिस्सा मानी जाती है।

खीर से जुड़े कुछ खास फेक्ट्स

  • पोषक तत्वों का खजाना: खीर में दूध चावल और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है इसलिए यह शरीर को कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन और फैट प्रदान करती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देती है।
  • भारत का सबसे पुराना डेजर्ट: भारत में खीर का इतिहास बहुत पुराना है। कई प्राचीन ऐतिहासिक ग्रंथों में भी दूध और चावल से बनी इस डिश का जिक्र मिलता है।
  • धीमी आंच का जादू: खीर का असली स्वाद उसे धीमी आंच पर पकाने से आता है। दूध जितनी धीमी आंच पर पकता है वह उतना ही गाढ़ा होता है और चावल व मेवों का स्वाद उसमें अच्छी तरह घुल जाता है।
  • क्षेत्रीय विविधताएं: उत्तर भारत में जहां चावल की खीर ज्यादा पसंद की जाती है वहीं ईद के मौके पर पूरे देश में सेवई की खीर का विशेष महत्व होता है। दक्षिण भारत के कई इलाकों में इसे नारियल के दूध और गुड़ से भी तैयार किया जाता है जिसे पायसम कहा जाता है।