शिक्षा

पुदीने को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? आपको पता है पुदीने से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी!

What is Pudina called in English: टूथपेस्ट से लेकर च्यूइंग गम तक में इस्तेमाल होने वाला पुदीने से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स! जानिए इसे अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं और दुनिया का सबसे ज्यादा पुदीना किस देश में उगाया जाता है?

3 min read
May 24, 2026
Mint Name In English (Image- Freepik)

Pudina Name In English: गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में पुदीने की चटनी और पुदीने वाले शर्बत की महक आने लगती है। पुदीना भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है जो, अपने खास स्वाद और ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, सेहत के लिए इतने फायदेमंद इस पुदीना को अंग्रेजी भाषा में क्या कहा जाता है? आइए आज आपको पुदीने के अंग्रेजी नाम और इससे जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्यों के बारे में बताते हैं।

अंग्रेजी में क्या है पुदीने का नाम

पुदीने को अंग्रेजी भाषा में मिंट (Mint) कहा जाता है। वहीं पुदीना का वैज्ञानिक नाम मेंथा (Mentha) है। यह जड़ी-बूटियों (हर्ब्स) के परिवार का एक अहम हिस्सा है जिसे, इसकी हरी पत्तियों और ताजगी भरे स्वाद के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। दुनिया-भर में मिंट की कई अलग-अलग किस्में उगाई जाती हैं जिनका इस्तेमाल खाने और दवाइयों दोनों में किया जाता है।

यूनानी कथाओं में छिपी है पुदीने के जन्म की दिलचस्प कहानी

पुदीने की शुरुआत कैसे हुई इसे लेकर यूनान (ग्रीस) की पुरानी कहानियों में एक बेहद रोचक किस्सा मशहूर है। इन कथाओं के मुताबिक पाताल लोक के देवता हेड्स को मिन्थे नाम की एक खूबसूरत अप्सरा से प्यार हो गया था। जब देवता हेड्स की पत्नी को इस प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो वह गुस्से से भर गई। उसने क्रोध में आकर मिन्थे को श्राप दिया और उसे एक ऐसा जंगली पौधा बना दिया जिसे लोग हमेशा अपने पैरों के नीचे कुचलें।

देवता हेड्स अपनी पत्नी के इस श्राप को पूरी तरह से खत्म तो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने, उस पौधे के अंदर एक मीठी और ठंडक देने वाली महक डाल दी ताकि, पैरों तले कुचले जाने के बाद भी वह अपनी खुशबू से सबको अपनी मौजूदगी का अहसास करा सके। इसी अप्सरा मिन्थे के नाम पर आगे चलकर इस पौधे का अंग्रेजी नाम मिंट पड़ा।

रसोई से लेकर बाजार तक पुदीने का इस्तेमाल

भारतीय रसोई में मिंट यानी पुदीने का खूब इस्तेमाल होता है। इसे बिरयानी, करी चटनी और सलाद में डाला जाता है। गर्मियों में इसका उपयोग खासतौर पर नींबू-पानी, मोजिटो और कई तरह के ठंडे ड्रिंक्स में होता है। खाने के अलावा, इसका स्वाद और खुशबू इतनी लाजवाब है कि दुनिया-भर की कंपनियां इसे च्यूइंग गम, कैंडी चॉकलेट, माउथ फ्रेशनर और टूथपेस्ट बनाने में प्रमुखता से इस्तेमाल करती हैं। पुदीने की पत्तियों में प्राकृतिक तेल होता है जिसकी मनमोहक खुशबू के कारण इसका इस्तेमाल परफ्यूम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

सेहत के लिए है वरदान

पुदीने में कई एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ ही ताजगी का अहसास भी कराता है। यही वजह है कि तेज गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीने का शर्बत पीने की सलाह दी जाती है। हर्बल चाय और अन्य फ्लेवर्ड ड्रिंक्स में भी यह काम आता है। पूरी दुनिया में पैदा होने वाले कुल पुदीने का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ अमेरिका में उगाया जाता है।

घर में उगाना है बहुत आसान

मिंट की कई अलग-अलग किस्में होती हैं जिनमें, पेपरमिंट, स्पीयरमिंट और वाइल्ड मिंट सबसे ज्यादा मशहूर हैं। हर किस्म का स्वाद और सुगंध थोड़ी अलग होती है। पुदीने का पौधा उगाना बहुत ही आसान है। इसे घर के गमलों या किचन गार्डन में हल्की नम मिट्टी और सामान्य धूप में बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

क्या आप जानते हैं खीर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
Also Read
View All