शिक्षा

School Closed: क्या प्रदूषण के कारण हरियाणा के स्कूलों को किया जाएगा बंद? जानिए शिक्षा निदेशालय का क्या है आदेश

Haryana School Closed: शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जिले के...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2024, 1:22 PM IST
Haryana School Closed
Pollution

Haryana School Closed: ठंड के बढ़ने के साथ ही देशभर के कई राज्यों में प्रदूषण(Pollution) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खासकर दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों में हालत बहुत खराब है। हरियाणा में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसलिए शिक्षा विभाग, हरियाणा ने प्रदूषण(Pollution) राज्य में स्कूलों को बंद करके ऑनलाइन क्लास चलाने का आदेश दिया है। यह 5वीं कक्षा तक के बच्चों पर लागू होगा।

Haryana School Closed: जिला स्तर पर लिया जाएगा फैसला


(Pollution In Haryana) शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जिले के उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तरों को देखते हुए और स्थिति का आंकलन करते हुए कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन मोड में चलाने का फैसला ले। साथ ही नोटिस में यह भी बताया गया है कि जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है।

Pollution: प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब


हरियाणा राज्य में प्रदुषण की स्थिति बहुत खराब है। कई जिलों में स्मॉग छाया हुआ है। हरियाणा में भिवानी जिला सबसे प्रदूषित जिलों में से एक है। इसके अलावा बहादुरगढ़, सोनीपत, रोहतक, जींद, गुरुग्राम, कैथल, करनाल है हल बभी खराब है। AQI Index इन जिलों में बेहद ही खराब है।

Updated on:
17 Nov 2024, 1:22 PM IST
Published on: