Paper Leaks In 2024: पेपर लीक और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण छात्रों के लिए वर्ष 2024 को भूला पाना मुश्किल होगा। साल की शुरुआत ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक से हुई। इसके बाद एक एक कर NEET UG, UGC NET समेत कई परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें सामने आईं।
Paper Leaks In 2024: इस साल हर साल की तरह कई सारी भर्ती परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराई गईं। लेकिन पेपर लीक और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण छात्रों के लिए वर्ष 2024 को भूला पाना मुश्किल होगा। साल की शुरुआत ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक से हुई। इसके बाद एक एक कर NEET UG, UGC NET समेत कई परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें सामने आईं। आइए, एक नजर डालते हैं 2024 में हुए पेपर लीक पर।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 48 लाख छात्र शामिल हुए थे। 18 फरवरी को परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले पेपर लीक हो गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले की जांच की गई और 244 लोग गिरफ्तार किए गए।
इस परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने उत्तराखंड और राजस्थान में SO और ASO यानी सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंटसेक्शन ऑफिसर के 444 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में भी पेपर लीक हुए थे। जांच के दौरान कोचिंग संचालक और सॉल्वर गैंग पकड़े गए थे। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि छात्रों को Anydesk App के जरिए नकल कराई गई थी।
नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) तो कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 24 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। नीट परीक्षा में केवल पेपर लीक ही नहीं बल्कि और भी गड़बड़ियों के आरोप लगे थे।
सुप्रीम कोर्टने कुल 40 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अंतिम फैसला सुनाते हुए नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग को खारिज किया था। हालांकि, 1563 कैंडिडेट्स के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन 23 जून को एक ही शिफ्ट में किया गया था। इस परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई को जारी किया गया। इस रिजल्ट के आधार पर सभी कैंडिडेट्स के लिए संशोधित स्कोरकार्ड जारी किए गए थे। बता दें, नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही थी। इस बेंच में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला (Justice JB Pardiwala) और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा (Justice Manoj Mishra) भी शामिल थे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से कहा था आगे से होने वाली सभी परीक्षा में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही NTA को कई दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें परीक्षा का आयोजन CBT मोड में कराना, पेपर स्टोरेज को SOP तैयार करना आदि शामिल थे।
18 जून को यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा तो शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को रद्द कर दिया था। खुद शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा था कि UGC NET पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द किया जा रहा है। वहीं इसे दोबारा आयोजित किया जाएगा। यूजीसी नेट री-एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच की गई थी।
उत्तर प्रदेश के हिस्से इस साल दो दो पेपर लीक आए। 11 फरवरी 2024 को आयोजित RO/ARO की प्रारंभिक परीक्षा में Paper Leak की घटना सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। पेपर लीक की घटना को हरियाणा के रीवा में अंजाम दिया गया था।
वर्ष 2024 में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा JSSC CGL में भी लीक की खबर सामने आई। JSSC CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा में लीक का मामला सामने आया था। ये परीक्षा 13,14 और 15 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इस मामले में 37 पुलिसकर्मी और अन्य को गिरफ्तार किया गया था। 859 पदों पर हुई इस भर्ती के लिए करीब 7.97 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।