शिक्षा

ये शहर है Smart City of the World, पर भारत का सबसे स्मार्ट शहर कौन-सा है?

Smart City: क्या आप जानते हैं कि स्मार्ट सिटी किसे कहते हैं या किसी शहर को किस आधार पर स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जाता है? भारत और दुनिया का सबसे स्मार्ट सिटी कौन सा है? सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा।

2 min read
Nov 01, 2025
Smart City of the World(Dummy Image-Freepik)

Top 5 Smart City In World: पिछले कई सालों में स्मार्ट सिटी को लेकर सभी देशों और लोगों में भी एक जागरूकता बढ़ी है। सभी देश भी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि उनके पास ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट सिटी होने चाहिए। लेकिन सवाल ये है कि स्मार्ट सिटी किसे कहते हैं? स्मार्ट सिटी वह शहरी क्षेत्र होता है जो टेक्नोलॉजी, डेटा और इनोवेशन का उपयोग करके नागरिकों के लाइफस्टाइल को बेहतर बनाता है। इसका उद्देश्य शहरों को अधिक टिकाऊ और बढ़िया बनाना होता है। इसमें डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे रिनिवल एनर्जी सिस्टम, स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्ट सिटी बनाने का मतलब होता है इस सिटी के ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर बनाना, प्रदूषण कम करना, कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। तो क्या आप जानते हैं कि दुनिया का टॉप स्मार्ट सिटी कौन सा है? या भारत का सबसे ज्यादा स्मार्ट सिटी कौन सा है?

Smart City of the World: दुनिया की स्मार्ट सिटी कौन सी है?


साल 2025 में दुनिया की स्मार्ट सिटी कहलाने का दर्जा स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख (Zurich) को मिला है। ज्यूरिख अपनी एडवांस डिजिटल सुविधाओं, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और नागरिक केंद्रित सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। IMD Smart City Index 2025 में यह शहर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। ज्यूरिख न केवल फाइनेंसियल और टेक्निकल केंद्र है, बल्कि यह सस्टेनेबल विकास और स्मार्ट प्रशासन का बेहतर उदाहरण भी है। इन्हीं सब कारणों से 2025 में ज्यूरिख को ‘दुनिया की सबसे स्मार्ट सिटी’ कहा गया है।

Top Smart City In India: भारत का स्मार्ट सिटी कौन सा है?


IMD Smart City Index 2025 की ही बात करें तो इस लिस्ट में भारत के भी कुछ शहरों के नाम शामिल हैं। लेकिन इस लिस्ट में भारतीय शहरों की रैंकिंग काफी नीचे है। सबसे ऊपर दिल्ली का नाम आता है। दिल्ली इस लिस्ट में 104वें नंबर पर है। इसके बाद मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु का नामा आता है। रैंकिंग की बात करें तो मुंबई-106, हैदराबाद-109 और बेंगलुरु-110वें नंबर पर है।

Top 5 Smart City In World: दुनिया के टॉप स्मार्ट सिटी

  1. Zurich, Switzerland
  2. Oslo, Norway
  3. Geneva, Switzerland
  4. Dubai, United Arab Emirates
  5. Abu Dhabi, United Arab Emirates
Published on:
01 Nov 2025 02:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर