यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। बहुत इंतजार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ की छह और विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। लखनऊ उत्तर विधानसभा से पूजा शुक्ला को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। बहुत इंतजार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ की छह और विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। लखनऊ उत्तर विधानसभा से पूजा शुक्ला को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पूजा शुक्ला के नाम की घोषणा के बाद लखनऊ उत्तर विधानसभा सुर्खियों में आ गई। पूजा शुक्ला नाम सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर यह कौन सी नेता है। पूजा शुक्ला इस वक्त समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। और लखनऊ जिला उनकी कर्मभूमि है। आइए हम बताते हैं कि पूजा शुक्ला कौन है?
जानें पूजा शुक्ल कौन हैं ?
पूजा शुक्ल अपने को लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से सपा के टिकट का दावेदार मानती थी। और बड़ी शिद्दत से चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। आज उनका सपना सच हो गया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से पूजा शुक्ला को टिकट दिया है। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर पूजा के लिए मुकाबला आसान नहीं है। इस सीट पर बसपा ने मोहम्मद सरवर मलिक, कांग्रेस ने अजय श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी चुना है। भाजपा ने अभी उम्मीदवारों की लिस्ट ने जारी की है।
नीरज बोरा वर्तमान विधायक
चुनाव 2017 में लखनऊ उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर नीरज बोरा विधायक चुने गए थे। नीरज बोरा ने समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा को 27276 वोटों के मार्जिन से हराया था। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट में कुल 48.27 प्रतिशत वोट पड़े थे।
23 फरवरी को लखनऊ उत्तर के लिए पड़ेंगे वोट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में होगा। लखनऊ विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग 23 फरवरी होगी। 23 फरवरी को चौथे चरण के लिए 60 सीटों पर मत पड़ेंगे। 10 मार्च को चुनाव 2022 के रिजल्ट का ऐलान होगा।
चुनाव 2017 में 47 पर जीती थी सपा
चुनाव 2017 में भाजपा ने 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा ने 47, कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थीं। बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।