चुनाव

Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बीजेपी को बताया ‘तीन गले’ वाली पार्टी, ये है वजह

Assam Assembly Elections 2021 कांग्रेस ने बीजेपी को दिशाहीन पार्टी बताया, शाह के 100 प्लस सीटों के दावे पर भी कसा तंज
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2021, 12:53 PM IST
Congress leader Bhupesh Baghel
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) को लेकर राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी को सीएए समेत तमाम मुद्दों पर तीखा हमला बोला।

बघेल ने कहा कि बीजेपी सीएए के मुद्दे पर तीहरे चरित्र के साथ सामने आई है। तीन राज्यों में बीजेपी अलग-अलग बयान दे रही है। यही नहीं उन्होंने बीजेपी के 100 प्लस सीटों के दावे पर भी तंज कसा।

असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के जरिए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने इस दौरान सीएए के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा।

बघेल ने कहा कि बीजेपी अलग-अलग राज्य में सीएए को लेकर अलग सोच जाहिर कर चुकी है।

'दोगले' नहीं 'तीन गले' वाली बीजेपी
बघले ने कहा- आम तौर एक ही मद्दे पर कभी एक कभी दूसरी बात करने वाले को दोगला कहा जाता है, लेकिन सीएए के मामले में बीजेपी के तीन गले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल में सीएए लागू करने की बात करते हैं, लेकिन असम में चुप्पी साध लेते हैं, वहीं तमिलनाडु में साफ कहते हैं कि सीएए लागू नहीं होगा। ये तीहरी सोच सामने आई है।

असम को बचाने के लिए होगी वोटिंग
बघले ने कहा कि असम की जनता असम को बचाने के लिए वोट देगी। जनता सीएए के खिलाफ वोट देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में असम की जनता की जीत होगी।

यहां बीजेपी पूरी तरह से बैकफुट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक डबल इंजन के नेता कोई प्रदेश की जनता के असली सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे।

बेरोजगारी, बाढ़ से तबाही, सरकार पर हावी तस्करों के सिंडिकेट जैसे सवाल लगातार उठाए जा रहे हैं, लेकिन बीजेपी जवाब नहीं दे पा रही है।


भय डालो राज करो
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी की नीति पर अंग्रेजों से कम नहीं रही है वे फूट डालो शासन करो की नीति पर काम करते थे, बीजेपी भय डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। हर जगह बंटवारे और भय का माहौल बनाने की कोशिश की जाती है।

शाह के 100 प्लस सीटों वाले दावे पर कसा तंज
कांग्रेस नेता ने इस दौरान अमित शाह के असम में 100 प्लस सीटें जीतने के दावे पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा शाह ने बात तो सही कही है कि असम में 100 प्लस सीटें आएंगी, लेकिन पार्टी का नाम कांग्रेस होगा ये नहीं बताया। क्योंकि ऐसा ही दावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी किया था और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही रहा था।

वहीं कांग्रेस के ही अन्य नेता गौरव वल्लभ ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 100 प्लास की बात अमित शाह सही कह रहे हैं, लेकिन ये 100 प्लस सीटें नहीं बल्कि पेट्रोल के दामों को लेकर बयान था।

Published on: