यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जहाँ बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र का नाम "लोक कल्याण संकल्प पत्र" दिया है तो सपा ने अपने घोषणा पत्र को "समाजवादी वचन पत्र" का नाम दिया है। आइये देखते हैं किसने क्या वादे किये हैं…

"लोक कल्याण संकल्प पत्र" के 10 संकल्प
"ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है, उत्तरप्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्पपत्र है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यही घोषणा पत्र लहराते हुए पूछते हैं कि कितने पूरे हुए? मैं उनको बता देना चाहता हूँ कि 212 संकल्प पूरे हुए।"- अमित शाह
"समाजवादी वचन पत्र" के 10 वचन
“सत्य वचन, अटूट वादा के साथ हम जनता के बीच जा रहे हैं। सपा ने जितने भी वादे किए हैं, सरकार बनने पर पूरा ज़रूर किया है। मैं आज यूपी के किसानों और जनता के सामने वचन पत्र रख रहा हूं।"- अखिलेश यादव