मुस्लिम वोटों का रिझाने की मुख्य टक्कर इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच ही लग रही है। दोनों पार्टियों ने चौथे चरण तक के लिए लगभग अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें सपा ने 44, बसपा 54 और कांग्रेस ने 49 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा गठबंधन ने भी एक मुस्लिम उम्मीदवार का ऐलान किया।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज हैं। यूपी में मुस्लिम आबादी की 20 फीसदी वोट हैं। जिनका असर 107 विधानसभा सीटों पर होता हैं। सभी पार्टियां मुस्लिम वोट बैंक लुभाने में लगी हुई हैं। चाहे समाजवादी पार्टी हो, बहुजन समाज पार्टी हो या फिर कांग्रेस। ताज्जुब है कि भाजपा भी मुस्लिम वोटों की हिस्सेदार है। मुस्लिम वोटों का रिझाने की मुख्य टक्कर इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच ही लग रही है। दोनों पार्टियों ने चौथे चरण तक के लिए लगभग अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें सपा ने 44, बसपा 54 और कांग्रेस ने 49 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा गठबंधन ने भी एक मुस्लिम उम्मीदवार का ऐलान किया। स्वार सीट से हमजा मियां को भाजपा के साथी अपना दल ने उम्मीदवार बनाया है। वैसे असदुद्दीन ओवैसी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है।
सपा ने दिए 44 मुस्लिमों को टिकट
समाजवादी पार्टी ने अब तक चार लिस्ट जारी की है। जिसमें करीब 262 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पहली लिस्ट में 159 उम्मीदवारों में 30 मुस्लिम को टिकट दिया। दूसरी लिस्ट में 39 में एक मुस्लिम को टिकट दिया। तीसरी लिस्ट में 56 में से 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे गए हैं। चौथी लिस्ट में सपा ने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जिसमें 3 मुुसलमानों पर अपना भरोसा जताया। इस प्रकार चौथे चरण तक के लिए 262 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। जिसमें 44 मुस्लिमों को टिकट दिया। सपा और आरएलडी का गठबंधन है।
बसपा ने 54 सीट मुस्लिमों को दिए
बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में चौथे चरण तक की लगभग सभी सीटों के उम्मदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा सुप्रीमो ने चौथे चरण तक कुल 219 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें 54 सीटों के लिए मुस्लिमों को टिकट दिया है। वहीं पहले चरण व दूसरे चरण के लिए कुल 39 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। दूसरे चरण के लिए सर्वाधिक 23 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में चार सीटों मुस्लिम उम्मदीवार अपना दांव पेश कर रहे हैं। बसपा ने सीतापुर से भारतीय जनता पार्टी के नेता अम्मार रिजवी के बेटे मीसम को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने बनाया 49 मुस्लिमों को उम्मीदवार
कांग्रेस ने अब तक कांग्रेस 255 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है, जिसमें 103 टिकट महिलाओं को दिए गए हैं। 49 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है, जिसे पूरा करने की कोशिश पार्टी कर रही है। कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची करीब 20 मुस्लिम समुदाय के लोगों को स्थान दिया है। दूसरी व तीसरी सूची में 29 मुस्लिम उम्मीदवारों को कांग्रेस के सिम्बल पर लड़ा रही है।
यूपी में चुनाव का शेड्यूल
चुनाव 2022 के लिए सात चरणों में मतदान होंगे। 10 फरवरी को पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 59 सीटों, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर वोटिंग होगी। 27 फरवरी पांचवां चरण, 3 मार्च को छठा चरण और सात मार्च को सातवें चरण। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
पिछले चुनाव के नतीजे
चुनाव 2017 में भाजपा गठबंधन को कुल 325 सीटें मिली थीं। सपा 47, कांग्रेस 7, बसपा 19, रालोद एक और अन्य के खाते में 4 सीटें गई थीं।
यूपी विधानसभा में मुसलमान विधायक
2017 में 23 विधायक
2012 में 64 विधायक
2007 54 विधायक
2002 64 विधायक
1996 38 विधायक
1993 28 विधायक।