24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश और शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारा उम्मीदवार, सपा के गढ़ में हैरान करेंगे बसपा प्रत्याशियों के नाम

बहुजन समाज पार्टी गुरुवार को दो सूचियां जारी की। पहली सूची में छह जबकि दूसरी सूची में तीसरे चरण के 53 प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया गया। इस सूची में करहट हॉट सीट से चुनाव लड़ रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायन और जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Jan 2022, 11:18 AM IST

अखिलेश और शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारा उम्मीदवार, सपा के गढ़ में हैरान करेंगे बसपा प्रत्याशियों के नाम

अखिलेश और शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारा उम्मीदवार, सपा के गढ़ में हैरान करेंगे बसपा प्रत्याशियों के नाम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में वोटिंग का समय करीब आ रहा है। यूपी के सभी दल तेजी के साथ टिकट बांट रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी गुरुवार को दो सूचियां जारी की। पहली सूची में छह जबकि दूसरी सूची में तीसरे चरण के 53 प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया गया। इस सूची में करहट हॉट सीट से चुनाव लड़ रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायन और जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है। ये दोनों प्रत्याशी अनुसूचित जाति (एससी) के हैं। इस सूची में दूसरे दलों से आए कई प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। जिनमें साइकिल की सवारी छोड़कर आए हाजी रिजवान को कुंदरकी, पूर्व विधायक मूलचंद चौहान को धामपुर से टिकट दिया गया है। इन दोनों लिस्ट में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फरुर्खाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिलों से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

छह विधानसभा सीटें के लिए अभी नाम तय नहीं

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे फेज की 59 सीटों में से 53 के प्रत्याशियों की सूची गुरुवार को जारी की है। बाकी छह सीटों अमृतपुर, भोजपुर, बिधूना, भोगनीपुर, आर्यनगर और चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार अभी तय नहीं हो पाए हैं, जिस वजह से उनके नाम घोषित नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : बसपा की संशोधित सूची जारी उम्मीदवार बदले गए

तीसरे फेज के लिए बसपा ने 17 एससी उम्मीदवारों को दिया टिकट

तीसरे फेज के लिए बसपा ने 17 एससी उम्मीदवारों पर विश्वास जताया है। वैसे इस फेज में 15 आरक्षित सीटें हैं। करहल और जसवंतनगर सीट सामान्य हैं पर बसपा ने यहां से एससी उम्मीदवार ही उतारे हैं। तीसरे चरण के लिए छह महिलाओं और सिर्फ तीन मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिए गए हैं। बसपा ने पहले और दूसरे चरण में कुल 39 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा ने 27 जनवरी तक 403 विधानसभा सीटों में से 166 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें :RRB-NTPC मामले पर मायावती और प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला कहा, सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण

जानें बसपा के तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम :-

हाथरस-संजीव कुमार काका, सादाबाद-डॉ. अवनि वर्मा, सिकंदरा राऊ-ठाकुर अवधेश कुमार सिंह, टूंडला-अमर सिंह जाटव, जसराना-सूर्य प्रताप सिंह, फिरोजाबाद-बबलू कुमार राठौर, शिकोहाबाद-अनिल कुमार यादव, सिरसागंज-ठाकुर राघवेंद्र सिंह, कासगंज- प्रभूदयाल सिंह राजपूत, अमांपुर-प्रभूदयाल शाक्य, पटियाली-नीरज मिश्र, अलीगंज-सऊद अली खां, एटा-अजय सिंह यादव, मारहरा-योगेश कुमार शाक्य, जलेसर-आकाश सिंह जाटव, मैनपुरी-गौरव नंद सविता, भोगांव-अशोक सिंह चौहान, किशनी-प्रभूदयाल जाटव करहल- कुलदीप नारायण, कायमगंज-दुर्गा प्रसाद, फरुर्खाबाद-विजय कुमार कटियार, छिबरामऊ-वहिदा बानो जूही, तिर्वा-अजय कुमार वर्मा, कन्नौज-समरजीत सिंह दोहरे जसवंत नगर-ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, इटावा-कुलदीप गुप्ता, भरथना-कमलेश अम्बेडकर, दिबियापुर-अरुण कुमार दुबे, औरैया-रवि शास्त्री दोहरे रसूलाबाद-सीमा शंखवार, अकबरपुर रनियां-विनोद कुमार पाल, सिकंदरा-लाल जी शुक्ला बिल्हौर-मधु सिंह गौतम, बिठूर-रमेश सिंह यादव।

महोबा-संजय कुमार साहू को उम्मीदवार बनाया

कल्याणपुर-अरुण कुमार मिश्र, गोविंद नगर-अशोक कुमार कालिया, सीसामऊ-रजनीश तिवारी, किदवई नगर-मोहन मिश्रा, कानपुर कैंट-मोहम्मद शफी खान, महराजपुर-सुरेंद्र पाल सिंह चौहान, घाटमपुर-प्रशांत अहिरवार, माधौगढ़-शीतल कुशवाहा, कालपी-श्यामपाल उर्फ छुन्ना पाल, उरई-सत्येंद्र प्रताप अहिरवार, बबीना-दशरथ सिंह राजपूत, झांसी नगर-कैलाश साहू। मऊरानीपुर-रोहित रतन अहिरवार, गरौठा-वीर सिंह गुर्जर, ललितपुर-चंद्रभूषण सिंह बुंदेला महरौनी-किरन, हमीरपुर-रामफूल निषाद, राठ-प्रसन्न भूषण अहिरवार,महोबा-संजय कुमार साहू को उम्मीदवार बनाया है।

दूसरे चरण की बची हुई सीटें पर घोषित प्रत्याशी

नवाबगंज-यूसुफ खान

फरीदपुर-शालिनी सिंह

बरेली-ब्रह्मानंद शर्मा

ददरौल-चंद्रकेतु मौर्य

इन सीटों पर बदले प्रत्याशी

बिजनौर की धामपुर सीट से अब मूलचंद्र चौहान वहीं मुरादाबाद की कुंदरकी से मोहम्मद रिजवान चुनाव लड़ेंगे। पहले घोषित धामपुर से कमाल अहमद और कुंदरकी से चांद बाबू मलिक का टिकट कट गया है।