चुनाव

बीएसपी ने जारी की एक और सूची, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उतारा संजय गुप्ता को, सपा प्रत्याशी को भी घेरा

बहुजन समाज पार्टी ने सातवें पूर्वांचल की 10 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची शुक्रवार को जारी की। इस सूची में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ भी प्रत्याशी की घोषणा की गई। इसके तहत तुमकुहीराज से संजय गुप्ता को उतारा गया है। जानते हैं अन्य 9 विधानसभा सीटों से किसे उतारा है मैदान में...
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2022, 3:29 PM IST
अखिलेश यादव और संजय गुप्ता
अखिलेश यादव और संजय गुप्ता

वाराणसी. यूपी विधानसभ चुनाव 2022 के लिए छठवें और सातवें चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने की होड़ सी मची है विभिन्न राजनीतिक दलों में। इसके तहत गुरुवार को जहां कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की सूची जारी की तो शुक्रवार को बीएसपी ने 10 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है तुमकुहीराज विधानसभा सीट जहां से कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मैदान में हैं।

संजय गुप्ता ब्लाक प्रमुख रह चुकेहैं। यूपी ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि संजय गुप्ता के आने बाद सजातीय मतों का बंटवारा हो सकता है। संजय वैश्य समुदाय से आते हैं। यहां ये भी बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने तुमकुहीराज से उदयनारायण गुप्ता को टिकट दिया था लेकिन बीती रात समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बदल कर मधुर श्याम राय को उम्मीदवार बना दिया। लेकिन बीएसपी ने शुक्रवार की सुबह संजय गुप्ता को मैदान में उतार कर लड़ाई मजबूत कर दी है।

इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ इलियास अंसारी को उतारा है। इलियास पहले सपा में थे। वो सांसद मोहन सिंह के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। ऐसे में बीएसपी ने स्वामी प्रसाद को भी घेरने की पूरी कोशिश की है। बीएसपी ने इस एक टिकट से अपने पुराने परंपरागत मतों के जरिए स्वामी प्रसाद के विरुद्ध तगड़ी घेरेबंदी कर दी है।

बसपा की सूची

जिला-विधानसभा क्षेत्र-उम्मीदवार

1-बलरामपुर-तुलसीपुर- भुवन प्रताप सिंह
2-मराजगंज-नौतनवां-अमनमणि त्रिपाठी
3-मराजगंज-सिसवां-धीरेंद्र प्रताप सिंह
4-गोरखपुर-सजनवां-सुधीर सिंह
5-कुशीनगर-निसार अहमद
6-कुशीनगर-तमकुहीराज-संजय गुप्ता
7-कुशीनगर-फाजिलनगर-इलियास अंसारी
8-देवरिया-रुद्रपुर-सुरेश कुमार तिवारी
9-बलिया-बैरिया-सुभाष यादव

Published on: