By election result 2021 : 30 अक्टूबर को 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे। आज उन्हीं वोटों की गिनती करके नतीजे घोषित किए जाएंगे। 3 लोकसभा सीटों दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीटों पर हुए थे उपचुनाव।
नई दिल्ली । देश में 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज की जा रही है। तीन लोकसभा सीटों व 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था जिसके परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। 29 विधानसभा सीटों में असम की पांच, बंगाल की चार, एमपी, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव हुए थे।
इन लोकसभी सीटों पर हुए उपचुनाव-
जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव हुए उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा सीट शामिल है। तीनों लोकसभा सीटों के सांसदों का निधन हो गया था, जिस कारण ये सीटें खाली हुई थीं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सांसद रामस्वरूप शर्मा (भाजपा) के निधन के बाद खाली हुई थी। खंडवा सीट भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के और दादरा और नगर हवेली सीट निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के निधन के कारण खाली हुई थी।
विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का गणित -
हरियाणा
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में इनेलो के नेता अभय चौटाला के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण ऐलनाबाद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे। अभय चौटाला का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल और भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा से है।
असम
असम में भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि अन्य दो सीटें गठबंधन सहयोगी यूपीपीएल के लिए छोड़ दी हैं। कांग्रेस ने सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसके पूर्व सहयोगी एआईयूडीएफ दो और बीपीएफ एक सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।
राजस्थान
राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। भाजपा ने वल्लभनगर से हिम्मत झाला चुनाव लड़े थे। झाला का मुकाबला कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत से है। धरियावद सीट से बीजेपी ने खेत सिंह मीणा चुनाव लड़े थे। सीएम अशोक गहलोत के लिए उपचुनाव बड़ी परीक्षा है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में, टीएमसी नेता उदयन गुहा दिनहाटा सीट पर फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं गत अप्रैल के हुए चुनाव में गुहा को भाजपा ने दिनहाटा सीट पर हरा दिया था ।
बिहार
बिहार की दो सीटें कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे इनका भी आज नतीजा आएगा।