चुनाव

जनता को लाल टोपी वालों से रहना होगा सावधान : धर्मेंद्र प्रधान

समाजवादी पार्टी और उनके सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, समाजवादी इत्र की दुर्गंध ऐसी फैली है कि अब लाल टोपी वाले पीठ दिखाकर भाग रहे हैं। प्रदेश को बदहाली की राह पर छोड़ने वाली सपा का विधानसभा चुनाव 2022 में जनता बुरा हाल करेगी।

2 min read
Jan 02, 2022
जनता को लाल टोपी वालों से रहना होगा सावधान : धर्मेंद्र प्रधान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी और उनके सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, समाजवादी इत्र की दुर्गंध ऐसी फैली है कि अब लाल टोपी वाले पीठ दिखाकर भाग रहे हैं। प्रदेश को बदहाली की राह पर छोड़ने वाली सपा का विधानसभा चुनाव 2022 में जनता बुरा हाल करेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने बयान जारी कर कहा कि, प्रदेश के लिए रेड अलर्ट बने लाल टोपी वालों को उनके ही इत्र की दुर्गंध ने इस कदर शर्मसार किया है कि वे अब प्रदेश की जनता को चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं। जनता को लाल टोपी वालों से सावधान रहना होगा।

विनम्रता से जनविश्वास प्राप्त कर रही है भाजपा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपने ट्वीट के जरिए कहाकि, अखिलेश जी, ताल ठोंकना, गुंडागर्दी और आतंक ही रेड अलर्ट वालों की पहचान है। भाजपा नेतृत्व तो विनम्रता से जनविश्वास प्राप्त करने यात्रा पर निकला है। योगी जी के राज में ताल ठोंक कर रेड अलर्ट करने वाले असामाजिक तत्व पीठ दिखा कर ही भाग रहे हैं।

यूपी से जय चंदों को भगाया जाएगा : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे सियासी दल का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चाहे वो सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी हो या फिर अन्य विरोधी दल चुनावी मंचों और सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे पर निशाना साधने में पीछे नहीं हैं। शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन समेत इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

भाजपा की जनविश्वास यात्रा पर तंज कसा

जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की जनविश्वास यात्रा पर तंज कसा था। साथ ही अखिलेश यादव ने कहाकि, यह सरकार जाने वाली है, अगले साल नई सरकार आने वाली है। इत्र को लेकर अखिलेश यादव ने कहा 'इत्र' गंगा जमुनी तहजीब और गंगा जमुनी तहजीब की जो संस्कृति है, उसको साथ लाता है। कन्नौज के लोगों ने हमेशा जयचंद को पहचाना है, इस बार भी उत्तर प्रदेश से जय चंदों को भगाया जाएगा।

Published on:
02 Jan 2022 05:28 pm
Also Read
View All