
असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिखाया आइना कहा, मोहब्बत एकतरफा नहीं हो सकती
सहारनपुर. सपा प्रमुख अखिलेश यादव से गठबंधन पर एक अहम बयान देते हुए एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहाकि, अक्सर लोग कहते हैं ओवैसी अलायंस नहीं करना चाहते। हम तो अलायंस चाहते हैं। अब अगर कोई हमको नीचे गिराएगा और कहेगा इन पर इल्ज़ाम लगते हैं। मोहब्बत एकतरफा नहीं हो सकती। अखिलेश यादव पर शनिवार को सहारनपुर में हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहाकि, साठ साल से हम पर कभी आतंकवाद, फिरकपरस्ती का इल्जाम लगा है। सुन लो अखिलेश मुझे तुमसे किसी सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं है। 11 फीसद तुम यादव हो, 19 फीसद मुस्लिम हैं। तुम अगर सीएम बने तो मुसलमान के वोट की खैरात से बने हो।
कांग्रेस-भाजपा छोड़कर किसी से भी गठबंधन
शनिवार को सहारनपुर के बेहट विधानसभा में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए गठबंधन मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश को घेरा। जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहाकि, हम कांग्रेस-भाजपा को छोड़कर किसी से भी गठबंधन करना चाहते हैं लेकिन जब एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से ओवैसी से गठबंधन का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ओवैसी पर इल्ज़ाम लगते हैं।
हम तो चाहते हैं अलायंस
असद्दुदीन ओवैसी ने कहा कि, अक्सर लोग कहते हैं ओवैसी अलायंस नहीं करना चाहते है। हम तो अलायंस चाहते हैं अब अगर कोई हमको नीचे गिराएगा और कहेगा इन पर इल्ज़ाम लगते हैं। मोहब्बत एकतरफा नहीं हो सकती।
यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार अपने चुनावी भाषणों में अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। वो भाजपा के साथ साथ सपा, बसपा और कांग्रेस को लगातार मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाकर घेर रहे हैं। ओवैसी की पार्टी ने यूपी में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022 ) लड़ने का ऐलान किया है। जिसके लिए ओवैसी लगातार शोषित, वंचित समाज सम्मेलन कर रहे हैं।
Updated on:
2 Jan 2022, 4:57 PM IST
Published on:
2 Jan 2022, 4:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.