
UP Assembly Elections 2022 : गृहमंत्री अमित शाह का आज से तूफानी यूपी दौरा, जालौन और कासगंज में करेंगे चुनावी रैली
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में भाजपा ने जान लगा दी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के जवाब में भाजपा जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। यूपी में भाजपा का मजबूत दिलाने के लिए इस वक्त के भाजपा के चाणक्य और देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। अमित शाह आज जालौन और कासगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 5 दिनों में आठ जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरे में जहां मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे वहीं विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 शहरों में रैली और रोड शो कर पूरब से पश्चिम तक यूपी की चुनावी नब्ज टटोलेंगे। 26 से 31 दिसंबर के बीच न सिर्फ ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो करेंगे, बल्कि हर जिले में संगठित बैठक कर जरूरी टिप्स देंगे। रात्रि प्रवास कर जमीनी हकीकत जानेंगे। भाजपा के बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह कई बार यूपी को मथ चुके। अमित शाह यूपी के चप्पे-चप्पे की भौगोलिक परिस्थिति के साथ ही राजनैतिक स्थितियों से वाकिफ हैं। इसलिए अमित शाह के यूपी दौर के कई अर्थ है।
अमित शाह का यूपी दौरा
26 दिसंबर को कासगंज और जालौन का दौरा
28 दिसंबर को हरदोई, सुल्तानपुर और भदोही का दौरा
30 दिसंबर को मुरादाबाद और उन्नाव का दौरा
30 दिसंबर को लखनऊ में संगठन की बैठक
31 दिसंबर को संतकबीर नगर में जनसभाएं
31 को बरेली में रोड शो करेंगे (प्रस्तावित)
अमित शाह के दौर पर एक राजनीतिक नजर
1. कासगंज में 03 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव 2017 में भाजपा 3 सीटों पर काबिज है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जालौन की 3 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
2. 28 दिसंबर को अमित शाह हरदोई, सुल्तानपुर और भदोही जाएंगे। जहां इन तीनों जिलों की 16 विधानसभा की सीटें में भाजपा की उपलब्धियों को गिनाएंगे। इन तीन जिलों की 14 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
3. 30 दिसंबर को मुरादाबाद और उन्नाव का दौरा करेंगे। मुरादाबाद और उन्नाव में कुल 12 सीटें है। अधिकतर सीटों पर कमल खिला हुआ है।
4. 31 दिसंबर को अमित शाह की संतकबीर नगर में जनसभाएं हैं। चुनाव 2017 में संतकबीर नगर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी फतह दर्ज की है।
5. 31 दिसंबर को ही अमित शाह 9 विधानसभा सीटों वाली बरेली में होंगे। बरेली विधानसभा की अधिकतर सीटें है पर भाजपा का कब्जा है।
Updated on:
26 Dec 2021 11:00 am
Published on:
26 Dec 2021 11:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
