चुनाव

UP Assembly Elections: पूर्व बीजेपी सांसद ने भरी सभा में किया ऐलान, एके शर्मा हो सकते हैं भविष्य के मुख्यमंत्री

मऊ से पूर्व बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया री है। उन्होंने भरी सभा में कहा कि यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2022, 10:42 AM IST
Former BJP MP Said AK Sharma Might be next CM of UP
Former BJP MP Said AK Sharma Might be next CM of UP

लखनऊ. मऊ से पूर्व बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया री है। उन्होंने भरी सभा में कहा कि यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शर्मा जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने बचे जीवन में इनके लिए काम करेंगे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, उनके बयान के बाद प्रदेश में बीजेपी का सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

किसी भी वक्त हो सकता है चुनावी तिथियों का ऐलान

पूर्व बीजेपी सांसद ने यह बात ऐसे समय में कही है जब चुनाव की तिथियों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। अगले सीएम को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, बीजेपी अब तक यही कहती रही कि पार्टी विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर योगी की तस्वीर थी जिसमें मोदी उनकी पीठ पर हाथ रखे हुए हैं। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया और कहा कि मोदी ने योगी आदित्यनाथ के कान में क्या कहा होगा 'सीएम योगी तेज तर्रार बैटिंग करो, पूरी मजबूती से लड़ो, विजय निश्चित है।'

हालांकि, इसके बावजूद राजनीतिक टीकाकार ओबीसी नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उन बयानों का जिक्र करते रहे जिनमें उन्होंने कहा कि सीएम कौन होगा ये भविष्य तय करेगा। उन्होंने अपने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और सीट का फैसला पार्टी पर छोड़ दिया है।

Published on: