चुनाव

Goa Assembly Election Result 2022: कांग्रेस को अभी जनता में विश्वास जगाने के लिए और मेहनत की जरूरतः लोबो

Goa Assembly Election Result 2022: गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि कांग्रेस काफी पीछे नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस के ही बड़े नेता ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अहम बयान दिया है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2022
Goa Assembly Election Result 2022 Michael Lobo About Congress Performance
Goa Assembly Election Result 2022 Michael Lobo About Congress Performance

Goa Assembly Election Result 2022: गोवा विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पार्टी ने 18 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है, जबकि बहुमत के लिए 21 सीटें चाहिएं। वहीं कांग्रेस इस जंग में 12 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। दरअसल पिछले चुनाव में कांग्रेस बसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, हालांकि सुस्त चाल की वजह से सरकारब नाने में नाकाम रही। इस बीच कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता माइकल लोबो का बड़ा बयान सामने आया है।


माइकल लोबो ने कहा है कि, कांग्रेस को लोगों या फिर जनता में भरोसा जगाने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। लोबो ने ये भी कहा कि, हम जनादेश को स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें - Goa Assembly Elections Result 2022: राज्यपाल से मिलेंगे बीजेपी नेता, आज ही पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा कि, हम विपक्ष के तौर पर मजबूती से काम करेंगे। लोगों का विश्वास जीतने के लिए अभी कांग्रेस को और मेहनत करनी होगी।

4 फरवरी को समाप्त हो चुका सरकार का कार्यकाल

गोवा में वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 4 फरवरी 2022 को समाप्त हो चुका है। 2017 में हुए पिछले विधान सभा चुनाव में पहली बार पूरे राज्य में वीवीपैट-युक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया था। 40 सदस्यों वाली गोवा विधान सभा में जीत का जादुई नंबर है 21।

Published on:
10 Mar 2022 01:59 pm