
UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है वहीं समाजवादी पार्टी 59 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा 6 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
इन बाहुबलियों की सीटों पर नजर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई बाहुबली भी मैदान पर हैं। इस सीट पर सभी की नजरें बनी हुईं है। बताते चलें प्रतीक भूषण शरण भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। अयोध्या की गोसाईगंज सीट से माफिया अभय सिंह समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जनसत्ता दल से कुंडा सीट पर रघुराज प्रताप सिंह मैदान में हैं। मानिकपुर से सपा प्रत्याशी वीर सिंह पटेल मैदान में हैं। बसपा की नौतनवा से अमन मणि त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। सुलेलदेव पार्टी से मऊ सदर सीट पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी चुनाव मैदान में हैं। मोहम्मदाबाद सीट से शोएब अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रह हैं। जेडीयू के टिकट पर धनंजय सिंह, मल्हनी सीट से मैदान में है विजय सिंह प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
ये बाहुबली आगे
इन तमाम सीटों पर बाहुबली अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव के शुरुआती दौर से ही यह सीटों चर्चा में बनी हुईं थीं। आज इन सीटों का फैसला हो जाएगा। अब तक के रुझान में प्रतीक भूषण शरण गोंडा सदर सीट से आगे चल रहे हैं। विधानसभा सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव से आगे चल रहे हैं।