चुनाव

Gorakhpur Urban Election results 2022 : गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर योगी आदित्यनाथ 1.2 लाख वोट से जीते

Gorakhpur Urban Election results 2022 : 322 गोरखपुर शहर विधानसभा के मतों की गिनती वाणिज्य संकाय भवन में हो रही है। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है।

2 min read
Gorakhpur Urban Election results 2022 : गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर योगी आदित्यनाथ ने बनाई बढ़त, सपा की सुभावती शुक्‍ला पीछे पीछे
Gorakhpur Urban Election results 2022 : गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर योगी आदित्यनाथ ने बनाई बढ़त, सपा की सुभावती शुक्‍ला पीछे पीछे

UP Assembly Elections Results 2022 Live उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की सबसे हॉट सीट गोरखपुर शहर विधानसभा सीट है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर आज दुनिया की नजर है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट मतगणना शुरू होने जा रही है। इस सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कुल 12 उम्‍मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पर कांटे की टक्कर योगी आदित्यनाथ और भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष रहे उपेन्‍द्र दत्‍त शुक्‍ल (स्‍वर्गीय) की पत्‍नी सुभावती शुक्‍ला के बीच है। सुभावती शुक्‍ला समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731, आम आदमी पार्टी के विजय श्रीवास्तव को 810 वोट मिले हैं।

अन्य प्रत्याशियों के नाम

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर अन्य उम्मीदवार बसपा से ख्‍वाजा शमसुद्दीन, कांग्रेस से चेतना पांडेय आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चंद्रशेखर रावण की नजर मतगणना पर है। योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव 2022 में 53.22 फीसद वोट पड़े

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए छठे चरण में तीन मार्च को 53.22 फीसद वोट पड़े हैं। जबकि चुनाव 2017 में 51.12 मत पड़े थे।

33 वर्षों से है भाजपा का कब्‍जा

गोरखपुर सदर विधानसभा सीट पर पिछले 33 वर्षों से भगवा का कब्‍जा रहा है। वर्ष 2002 में इस सीट से डा.राधा मोहन दास अग्रवाल अखिल भारतीय हिन्‍दू महासभा के बैनर तले जीते थे लेकिन जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। तबसे लगातार वह इस सीट से जीतते आ रहे हैं। चुनाव 2017 में डा.राधा मोहन दास अग्रवाल को 122,221 वोट मिले थे। उन्‍होंने 60,730 वोटों से जीत हासिल की थी।

Updated on:
10 Mar 2022 05:48 pm
Published on:
10 Mar 2022 09:33 am