UP Assembly Election 2022 : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औसतन हर जिले में हजारों करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भाजपा ने जन विश्वास यात्राओं से जीता लोगों का भरोसा, तीन करोड़ से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . UP Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में योगी सरकार और संगठन ने सियासी गर्मी को और बढ़ा दिया है। सीएम योगी ने चंद महीनों में जिलों में ताबड़तोड़ सौ से ज्यादा दौरे कर लाखों करोड़ के योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, तो भाजपा ने भी प्रदेश के छह क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राओं के माध्यम से लोगों का भरोसा कायम किया है।
सरकार और संगठन की इस जुगलबंदी ने पूरब से लेकर पश्चिम तक की आबोहवा बदल दी है। जन विश्वासस यात्राओं का 3000 जगहों पर स्वागत, 200 जनसभाएं और 40 बड़ी सभाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। इसके अलावा 403 विधानसभा स्तर पर यात्रा के समानांतर पांच मोर्चों महिला, युवा, अनुसूचित, पिछड़ा, किसान सम्मेलन हुआ।
20 जिलों से होते हुए 500 किमी लंबे ग्रीन फिल्ड से उम्मीद
योगी सरकार ने प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में लाखों करोड़ों की कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर पूरब से लेकर पश्चिम को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। इसमें 20 जिलों से होते हुए 500 किमी लंबे नए बनने वाले ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे गोरखपुर से शामली तक ने लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।
सरकार के नवाचारों ने हर क्षेत्र में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है, तो संगठन ने जन विश्वास यात्राओं के माध्यम से करीब तीन करोड़ से अधिक लोगों ने सहभागिता की है। इस दौरान 3000 जगहों पर स्वागत, 200 जनसभाएं और 40 बड़ी सभाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने संबोधित किया है। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर यात्रा के समानांतर पांच मोर्चों महिला, युवा, अनुसूचित, पिछड़ा, किसान सम्मेलन हुआ है। संगठन की ओर से लगभग सभी विधानसभाओं में कम से कम एक मोर्चे का सम्मेलन किया गया है।
समाजवादी पार्टी विकास के लिए ब्रेकर: सोनकर
जन विश्वास यात्रा के प्रभारी विद्या सागर सोनकर ने बताया कि जन विश्वास यात्राओं में मिला लोगों का अपार स्नेह यह साबित करता है कि उनका आशीर्वाद पार्टी और सरकार के साथ है। सरकार के विकास कार्यों से देश ही नहीं, विदेशों में भी उत्तर प्रदेश की छवि बदली है और प्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकल कर तरक्की की राह पर चल रहा है। समाजवादी पार्टी विकास के लिए ब्रेकर है, यह बात जनता भी जानती है।