Madhya Pradesh Assembly Election 2023 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज 12 जून को जबलपुर पहुंची। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का प्रियंका गांधी जबलपुर से श्रीगणेश करेंगी। जबलपुर के आदि शंकराचार्य चौक में बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सभी आकर्षण केंद्र बनी हुई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली और गदा को लेकर जमकर सियासत हुई थी। पर भाजपा कर्नाटक में मुंह की खाई। पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस बजरंग बली के सहारे भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है।
Priyanka Gandhi in Jabalpur कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जबलपुर से आज चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडा को आगे बढ़ाने की कोशिश में है। प्रियंका गांधी जैसे ही जबलपुर पहुंची उन्होंने तुरंत ही नर्मदा के तट पर जाकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। दूसरा जबलपुर के आदि शंकराचार्य चौक में बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सभी का ध्यान खींच रही है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने जबलपुर में कई स्थानों पर हनुमान की 30-30 फीट की गदा (प्रतीक के तौर पर) लगाई हैं। एक कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान जी के कॉस्ट्यूम में भी पहुंचा है। यह सभी साइन बता रहे हैं कि इस बार बेहद मजबूत की साथ कांग्रेस हिंदुत्व का कार्ड खेलेगी।
जनता से कर सकतीं है कुछ तोहफे का वादा
जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक ग्राउंड में होगी। यहां पर एक लाख वर्ग फीट में बड़ा डोम लगाया गया है। इस जनसभा में प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश की जनता को कुछ तोहफे जो चुनाव जीतने पर पूरे करेंगी इसका का वादा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - MP में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी नर्मदा की पूजा की
जबलपुर में गदा ही गदा, बजरंगबली भी टहल रहे
मध्यप्रदेश चुनाव में भी बजरंगबली के गदे की एंट्री हो गई है। पूरे शहर को प्रियंका गांधी के पोस्टर से पाट दिया गया है। प्रियंका गांधी की सभा स्थल में एक गदा लगाई गई है। मध्यप्रदेश चुनाव में भी बजरंगबली के गदे की एंट्री हो गई है। इसके साथ बताया जा रहा है कि, आदि शंकराचार्य चौक पर प्रियंका गांधी के साथ-साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं।
कमलनाथ को हनुमान भक्त की तरह पेश कर रही है कांग्रेस
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस, कमलनाथ को हनुमान भक्त और पार्टी के सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडा को आगे बढ़ाने की कोशिश में है। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत का कहना है कि हनुमान जी श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। जिस तरह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी गदा चली है उसी तरह एमपी में भी चलेगी।
जबलपुर में गदा का महत्व और बढ़ा...
दरअसल, कर्नाटक चुनाव में संघ से जुड़े बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बजरंग बली के नाम पर वोट मांगे थे। भाजपा के नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध को बजरंग बली के अपमान से जोड़ा था। जबलपुर में तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ तक की थी। इस वजह से जबलपुर में बजरंग बली और गदा का महत्व और भी बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में आजाद समाज पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव : चंद्रशेखर
प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू, नरोत्तम मिश्रा का तंज
वहीं मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता, कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। मेरा यही कहना है कि संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती, संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं कहीं टंच माल बोलते हैं। नर्मदा मैया और गंगा मैया की याद आपको चुनाव के समय ही आती है।