चुनाव

Karhal Exit Poll: करहल विधानसभा सीट पर हुआ उलटफेर, टूट गया सपना

Karhal assembly seat Exit Poll यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट आने में सिर्फ 48 घंटे का वक्त बाकी है। 10 मार्च को विजेताओं के नाम का ऐलान होगा। करहल विधानसभा सीट के रिजल्ट को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा उम्मीदवार बैचेन हैं। साथ में समर्थक भी बेहद सहमे से हैं। उस पर Karhal Exit Poll ने लोगों का मूड खराब कर दिया। इतनी बड़ी उलटफेर की तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

2 min read
Mar 08, 2022
Karhal Exit Poll: करहल विधानसभा सीट पर हुआ उलटफेर, टूट गया सपना
Karhal Exit Poll: करहल विधानसभा सीट पर हुआ उलटफेर, टूट गया सपना

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट आने में सिर्फ 48 घंटे का वक्त बाकी है। 10 मार्च को विजेताओं के नाम का ऐलान होगा। करहल विधानसभा सीट के रिजल्ट को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा उम्मीदवार बैचेन हैं। साथ में समर्थक भी बेहद सहमे से हैं। उस पर Karhal Exit Poll ने लोगों का मूड खराब कर दिया। इतनी बड़ी उलटफेर की तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

हॉट सीट है करहल

एग्जिट पोल से आए रुझानों में भाजपा एक बार फिर यूपी में सरकार बना रही है। इन सबके बीच लोगों की नजर सबसे ज्यादा चर्चित मैनपुरी की करहल विधानसभा भी है। करहल विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। और उनको चुनौती दे रहे हैं भाजपा के आगरा सासंद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

अखिलेश यादव या एसपी सिंह बघेल

यादव गढ़ मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव पहली बार चुनाव लड़े हैं। पूरे देश की निगाहें इस वीवीआईपी सीट पर लगी हैं। भाजपा के एसपी सिंह बघेल के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने जनसभाएं की। पर करहल विधानसभा सीट से कौन जीतेगा यह वक्त बताएगा।

एग्जिट पोल का अनुमान?

करहल विधानसभा सीट पर टाइम्स नाउ वीटो की ओर से सर्वे किया गया। जिसमें कहा गया है कि, अखिलेश यादव इस सीट से सपा का झंडा फहराएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस सीट पर अखिलेश यादव को 50 से 55 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को हार का सामना करना पड़ेगा। अंतिम नतीजा 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन सभी की ये जानने में दिलचस्पी है कि यदि अखिलेश यादव जीत हासिल करते हैं तो जीत का अंतर कितना रहने वाला है।

Published on:
08 Mar 2022 09:10 pm