UP Assembly Elections 2022 जुबानी जंग के साथ विधानसभा चुनाव में गीतों से भी विपक्ष पर प्रहार किया जा रहा है। सपा ने भाजपा सरकार पर का बा गाने के जरिए निशाना साधा तो इसके तोड़ में भाजपा ने गीतों की पूरी श्रृखला ही चला दी। अब मेरठ से प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर ने का बा का जवाब में यूपी में बाबा गीत गाकर दिया है।

UP Assembly Elections 2022 प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वर्चुअल प्रचार के बीच गीतों के माध्यम से भी खूब प्रहार किए जा रहे हैं। यूपी में का बा के जवाब में भाजपा की ओर से कई गीतों को सोशल मीडिया पर डालकर का बा का जवाब दिया गया। लेकिन अब इसी बीच मेरठ की एक कवयित्री भी इस का बा का जवाब देने के लिए मैदान में आ गई हैं। इस कवयित्री का नाम अनामिका अंबर है। अनामिका ने यूपी में का बा का जवाब यूपी में बाबा से दिया है। यूपी में बाबा नाम से गीत गाते हुए अनामिका अंबर ने खुद केा बुंदेलखंड की बेटी कहा है। उन्होंने पूरा गीत ही बुदेलखंडी भाषा में साड़ी पहनकर गाया है। बता दे कि का बा गीत को भोजपुरी गायिका नेहा राठौर ने गाया है। यह गीत चुनावी समय में सबसे अधिक लोकप्रिय हो रहा है।
सोशल मीडिया पर ये गीत खूब वायरल हो रहा है। लेकिन इसी गीत को तोड़ भाजपा ने गोरखपुर से सांसद रविकिशन और सांसद मनोज तिवारी से गीत गवाकर दिया। लेकिन जितना का बा लोकप्रिय हुआ उतना मनोज तिवारी और रविकिशन के गीत अपना जलवा नहीं दिखा सके। लेकिन अब नेहा राठौर के का बा के जवाब में यूपी में बाबा गीत गाकर मेरठ की कवयित्री अनामिका अंबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका ये गीत इसलिए भी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि उन्होंने ये गीत बुदेलखंडी भाषा में गाया है।
बता दे कि अनामिका अंबर ललितपुर जिले की रहने वाली है जो कि बुदेंलखंड में आता है। वह अपने गीत और अपनी कविताएं खुद ही लिखती हैं। वे देश और विदेशों में कविता पाठ करने के लिए जाती रहती हैं। अनामिका अंबर कवि सौरभ सुमन की पत्नी हैं। कवि सौरभ सुमन भी देश के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते हैं। कवि सौरभ सुमन ने 2014 में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक गीत लिखा था जो कि काफी प्रसिद्ध हुआ था। अनामिका का कहना है कि यूपी में बाबा वाला गीत उन्होंने 26 जनवरी को लिखा था।