चुनाव

मिस बिकिनी इंडिया अर्चना गौतम लड़ेंगी हस्तिनापुर से चुनाव, प्रियंका गांधी ने दिया टिकट

UP Congress Candidate List 2022 : हस्तिनापुर विधानसभा के बारे में मिथक प्रचालित है कि, यहां जिस भी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, लखनऊ में उसी पार्टी की सरकार बनती है। यूपी कांग्रेस ने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से मिस बिकिनी इंडिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। मिस बिकिनी इंडिया अर्चना गौतम को हस्तिनापुर से टिकट देकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है।

2 min read
Jan 14, 2022
मिस बिकिनी इंडिया अर्चना गौतम लड़ेंगी हस्तिनापुर से चुनाव, प्रियंका गांधी ने दिया टिकट

हस्तिनापुर विधानसभा के बारे में मिथक प्रचालित है कि, यहां जिस भी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, लखनऊ में उसी पार्टी की सरकार बनती है। यूपी कांग्रेस ने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से मिस बिकिनी इंडिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। मिस बिकिनी इंडिया अर्चना गौतम को हस्तिनापुर से टिकट देकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस पार्टी ने राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। मेरठ सहित आसपास के जिलों में हलचल मच गई है। अर्चना को टिकट मिलने के बाद अब राजनीतिक पंड़ितों की निगाहें हस्तिनापुर सीट लग गईं है। इससे पहले कांग्रेस ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नगमा को चुनावी मैदान में उतारा था। अर्चना ने साल 2021 नवंबर में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। और 2 महीने के अंदर उन्हें असेम्बली पोल्स के लिए टिकट मिल गया। कमाल का जुगाड़ है।

अर्चना गौतम कौन हैं जानिए?

अर्चना गौतम कई कामों की वजह से जानी जाती हैं। अर्चना गौतम (26 वर्ष) ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। ‘हसीना पार्कर और ‘बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए हैं। अर्चना ‘जंक्शन वाराणसी फिल्म में छोटे और दमदार रोल के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं और कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी जलवा दिखा चुकी हैं।

मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता

अर्चना गौतम का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। अर्चना गौतम ने गंगानगर स्थित आईआईआईएमटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग करना शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में अर्चना गौतम ने मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था। चार साल बाद 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिताओं को अपने नाम किया। उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

हस्तिनापुर विधानसभा सीट का रोचक इतिहास जानिए -

मेरठ की हस्तिनापुर सीट ने का एक अपना रोचक इतिहास है। इस क्षेत्र की जनता ने जिस पार्टी के उम्मीदवार को विधायक चुना उसी पार्टी की सरकार प्रदेश में सरकार बनाती है। 2017 में भाजपा उम्मीदवार दिनेश खटीक ने चुनावी मैदान में बाजी मारी थी। इस बार भी हस्तिनापुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

ये चुने गए हैं अब तक विधायक

1957 विशंभर सिंह, कांग्रेस
1962 पीतम सिंह, कांग्रेस
1967 आरएल श्याक, कांग्रेस
1969 आशाराम इंदू, भारतीय क्रांति दल
1974 रेवतीशरण मौर्य, कांग्रेस
1977 रेवतीशरण मौर्य, जनता पार्टी
1980 झग्गड़ सिंह, कांग्रेस
1985 हरशरण सिंह, कांग्रेस
1996 अतुल कुमार, निर्दलीय
2007 योगेश वर्मा, बसपा
2012 प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा
2017 दिनेश खटीक, भाजपा

अब आपके बात आ गई होगी समझ में।

Published on:
14 Jan 2022 07:38 am
Also Read
View All