Political kisse Akhilesh Yadav : एक ऐसा नेता जो सबसे कम उम्र में बना यूपी का सीएम पालिटिकल किस्से की इस नई कड़ी में बताएंगे कि विदेश से पढ़ाई कर लिट्टी-चोखे की चेन शुरू करने वाले और राजनीति को नापसंद करने वाले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा सीएम बने। इस वक्त वह प्रदेश के साथ देश के सबसे चर्चित राजनीतिक चेहरे हैं। अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में कई काम किए, जिस वजह से उनकी काफी वाहवाही हुई।
लखनऊ. (संजय कुमार श्रीवास्तव) यूपी में इस वक्त चुनावी बयार बह रही है। सभी दलों का सपना है कि उनकी पार्टी का मुखिया यूपी का सीएम बने। गठजोड़ का खेल पूरे जोर पर है। सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा के सामने सबसे बड़ा रोड़ा सपा है। और उसके मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिटिकल किस्से की इस नई कड़ी में बताएंगे कि विदेश से पढ़ाई कर लिट्टी-चोखे की चेन शुरू करने वाले और राजनीति को नापसंद करने वाले अखिलेश यादव (Political kisse Akhilesh Yadav) देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश के सबसे युवा सीएम बने। इस वक्त वह प्रदेश के साथ देश के सबसे चर्चित राजनीतिक चेहरे हैं।
एनवायरमेंटल इंजीनियर हैं अखिलेश यादव :- समाजवादी पार्टी के जन्मदाता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के पिता हैं। और मां का नाम मालती देवी है। इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में 1 जुलाई 1973 को अखिलेश यादव का जन्म हुआ था। अखिलेश की प्रारम्भिक पढ़ाई इटावा में हुई, आगे की शिक्षा राजस्थान के ढोलपुर के मिलिटरी स्कूल में हुई। उसके बाद अखिलेश ऑस्ट्रेलिया चले गए। जहां सिडनी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। अखिलेश यादव की पत्नी का नाम डिंपल यादव है।
लिट्टी-चोखा की चेन शुरू करना था सपना :- बताया जाता है कि, हॉस्टल के दिनों में अखिलेश यादव का सपना राजनीति नहीं सिडनी में लिट्टी-चोखा की चेन शुरू करने की थी। पर किस्मत कुछ और मंजूर था। यूपी चुनाव 2012 में कुछ ऐसी फिजां चली की सपा को 224 सीटों पर जीत हासिल हुई। फिर क्या था 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। और प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए।
26 वर्ष की उम्र में जीता लोस उपचुनाव :- अखिलेश यादव ने साल 2000 में यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से पहली बार सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में उपचुनाव जीता। साल 2004, साल 2009 में भी लोकसभा के लिए चुने गए। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे।
अखिलेश को मिली वाहवाही :- अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में कई काम किए, जिस वजह से उनकी काफी वाहवाही हुई। देश का सबसे सबसे आधुनिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया। लखनऊ मैट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क (एशिया का सबसे बड़ा पार्क), जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, लखनऊ- बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 2 आदि के निर्माण यूपी के विकास में मील का पत्थर है। यूपी 100 पुलिस सेवा, 108 फ्री एंबुलेन्स सेवा, की भी शुरुआत की।