चुनाव

UP Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे मनोज तिवारी का जमकर विरोध, जूता दिखाने का वीडियो वायरल

UP Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह (BJP Candidate Pankaj Singh) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) का नोएडा में विरोध होने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर-17 की झुग्गियों का बताया जा रहा है, जिसमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं इस बीच एक वोटर ने पहले नारे लगाए फिर जूता दिखाकर (Shown Shoe) विरोध किया।

2 min read
Feb 03, 2022

UP Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह (BJP Candidate Pankaj Singh) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) का नोएडा में विरोध होने का एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर-17 की झुग्गियों का बताया जा रहा है, जिसमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं इस बीच एक वोटर ने पहले नारे लगाए फिर जूता दिखाकर (Shown Shoe) विरोध किया। बताया जा रहा कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी पूर्वांचल और बिहार के लोगों से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह सेक्टर-17 भी पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लाेग सांसद मनोज तिवारी का विरोध करते नज़र आ रहे हैं। इसमें एक वोटर ने पहले नारे लगाए फिर जूता दिखाकर विरोध किया। इसके बाद एक महिला भी अखिलेश यादव का नारा लगाते हुए वहां से चली गई। ये वीडियो नोएडा के सेक्टर-17 झुग्गी झोपड़ी का बताया जा रहा है। जहां मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन करने पहुंचे थे। इसकी शुरुआत शाम को सेक्टर-17 झुग्गी झोपड़ी से की। यही उनका विरोध हो गया। विरोध के बावजूद मनोज तिवारी श्रमिक कुंज, सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-82 डोर-टू-डोर कैंपेन चला कर लोगों से पंकज सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

पूर्वांचल व बिहार के लोगों से वोट की अपील

बता दें कि नोएडा की जेजे कॉलोनी में पूर्वांचल व बिहार के लोग भारी संख्या में रहते हैं। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपने भोजपुरी फिल्मों और उसमें गाए गए गीतों से प्रवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कई जगहों पर उनके आने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रचार के समय मनोज तिवारी ने जमकर कोविड के नियमों का उल्लंघन किया। प्रचार के दौरान न तो मास्क पहना और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दिया गया। धक्का मुक्की के बीच लोगों से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे।

रवि किशन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ज्ञात हो कि इससे पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन नोएडा में पंकज सिंह के लिए चुनावी कैंपेन करने पहुंचे थे। उस दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Published on:
03 Feb 2022 11:44 am
Also Read
View All