चुनाव

UP Election 2022: सपा कार्यकर्ताओं को जारी किया जा रहा ‘रेड कार्ड’: अब्दुल्ला आजम

UP Election 2022: रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने कहा कि हिस्ट्री-शीटर, गैंगस्टर और पिछले चुनावों के दौरान बुक किए गए लोगों की पहचान कर ली गई है।
1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2022, 2:53 PM IST
sp_leader_abdullah_azam.jpg

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम ने आरोप लगाया है कि उनके प्रचार अभियान को प्रभावित करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को 'रेड कार्ड' जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से 'निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया' सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अब्दुल्ला ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो निष्पक्ष चुनाव की कोई संभावना नहीं है।

इस बीच, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान शांति भंग न हो, पुलिस ने रामपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 55,000 लोगों को संभावित शरारती तत्वों के रूप में पहचाना है और उन्हें 'रेड कार्ड नोटिस' दे रहे हैं। उनके नामों की घोषणा उनके इलाकों में पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारी करेंगे। रामपुर में 14 फरवरी को वोटिंग होगी।

रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने कहा कि हिस्ट्री-शीटर, गैंगस्टर और पिछले चुनावों के दौरान बुक किए गए लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्हें एक बांड जमा करना होगा कि वे चुनाव के दौरान परेशानी नहीं करेंगे अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने कहा कि 16 पुलिस स्टेशनों में रिकॉर्ड स्कैन करने के बाद संभावित उपद्रवियों की पहचान की गई। इनमें से ज्यादातर या तो अपराधी हैं या फिर असामाजिक तत्व।

एसएसपी ने कहा कि हम एक सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से जानकारी फैला रहे हैं ताकि अगर इनमें से कोई भी तत्व चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो लोग तुरंत पुलिस को रिपोर्ट कर सकते हैं।

Published on: