चुनाव

UP Assembly Elections 2022: भाजपाई घर वोट मांगने आए तो बेलन दिखाकर करें उनका स्वागत- लीलावती कुशवाहा

UP Assembly Elections 2022: चुनाव का माहौल धीरे-धीरे गरम होता जा रहा है। सभी दल इस समय वोटरों को साधने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मेरठ में समाजवादी महिला सभा के एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं भाजपा का बेलन से मुकाबला करें। जब कोई भाजपा के लिए वोट मांगने आए तो उसे बेलन दिखाकर वापस कर दें। उन्होंने कहा कि महंगाई से सबसे अधिक महिलाएं प्रभावित हुई हैं।

2 min read
Nov 03, 2021

UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित महिला सभा सम्मेलन कार्यक्रम में सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने जो कार्य महिलाओं के लिए किए भाजपा सरकार ने वे सभी कार्य बंद कर दिए हैं। कहा कि इस सरकार ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है, आगामी चुनाव में महिलाएं इस सरकार को हिला देंगी।

भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल

मेरठ में सपा महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि यह है भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल। इतनी महंगाई है इसमें आम जनता इतना महंगा सिलेंडर कैसे खरीदेगी, रोजगार खत्म हो गया है। भाजपा सरकार में नौकरी कम करने का काम किया है। कन्या विद्या धन नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए जो काम किए, भाजपा सरकार ने बंद कर दिए हैं।

किसानों को इस सरकार ने रौंदा

लीलावती ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई अस्पताल नहीं बनवाया। महंगाई ने रसोईघर का संतुलन बिगाड़ दिया है। आधी आबादी महंगाई से त्रस्त है। अब परिवर्तन होकर रहेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा सरकार को बता देंगी, सरकार को हिला देंगी। उन्होंने कहा कि सपा ने समाजवादी पेंशन योजना लागू की थी, लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया। पेंशन भी बंद कर दी। किसानों को इस सरकार ने रौंदा है। किसान और महिलाएं इस सरकार को कभी माफ नहीं करेंगी।

Published on:
03 Nov 2021 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर