चुनाव

तेलंगाना में वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फिरोज खान के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले एक मतदाता को कथित तौर पर 1 लाख रुपये की पेशकश करने के आरोप में कांग्रेस विधायक फ़िरोज़ खान पर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2023, 12:46 PM IST
congress_candidate_firoz_khan.jpg

तेलंगाना विधानसभा चुनाव कल यानी 30 नवंबर को होने जा रहा है। चुनाव के एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नामपल्ली से उम्मीदवार और विधायक फिरोज खान के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक फ़िरोज़ खान पर एक मतदाता को कथित तौर पर 1 लाख रुपये की पेशकश करने के आरोप है। हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।


इन धारा में दर्ज हुआ मामला

हैदराबाद पुलिस ने बुधवार, 29 नवंबर को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार फिरोज खान के खिलाफ धारा 171C, 188 और 123 के तहत (मतदाता को धमकी और प्रलोभन से संबंधित चुनावी अपराध) दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- पांच राज्यों में चुनाव लडऩे वाले 959 प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले, 136 निरक्षर, जानिए पूरी कुंडली

चुनाव में रुपये बांटने का आरोप

नामपल्ली कांग्रेस विधायक फ़िरोज़ खान पर एक मतदाता को कथित तौर पर 1 लाख रुपए का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं बीजेपी और ओवेसी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें: सरकार करने जा रही है ये बड़े बदलाव, जानिए है क्या नियम

Published on: