चुनाव

UP Assembly Election 2022 : इन खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन का है यूपी की राजनीति में है अहम रोल, जानें इनके नाम

तो यूपी सियासत में कुछ ऐसी महिलाएं राजनेता है जो अपनी खूबसूरती से वोटरों को अपना दीवाना बन रहीं हैं। तेज तर्रार ये महिला राजनेता राजनीति में अपना पूरा दमखम रखतीं हैं। आइए हम आपको बताते है यूपी की कुछ खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में। जिनकी खूबसूरती के साथ उनकी राजनीतिक समझ के बारे में सिर्फ यूपी में ही नहीं पूरे देश में चर्चा होती है। जानिए चुनाव 2022 में खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में इनमें कोई भी किसी से कम नहीं।

3 min read
Feb 08, 2022
इन खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन का है यूपी की राजनीति में अहम रोल, जानें इनके नाम
इन खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन का है यूपी की राजनीति में अहम रोल, जानें इनके नाम

यूपी विधानसभा चुनाव इस वक्त देश का सबसे हॉट टॉपिक है। जहां देखिए वहीं सिर्फ चुनाव की चर्चाएं हो रहीं हैं। यूपी में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बहुत सारा दारोमदार इस बार महिलाओं पर ही केंद्रित है। अगर वो चाहें तो किसी को भी सत्ता पर बिठा सकती हैं। इस बार मतदाता लिस्ट में महिला वोटर की संख्या बढ़ गई है। तो यूपी सियासत में कुछ ऐसी महिलाएं राजनेता है जो अपनी खूबसूरती से वोटरों को अपना दीवाना बन रहीं हैं। तेज तर्रार ये महिला राजनेता राजनीति में अपना पूरा दमखम रखतीं हैं। आइए हम आपको बताते है यूपी की कुछ खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में। जिनकी खूबसूरती के साथ उनकी राजनीतिक समझ के बारे में सिर्फ यूपी में ही नहीं पूरे देश में चर्चा होती है। जानिए चुनाव 2022 में खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में इनमें कोई भी किसी से कम नहीं।

अदिति सिंह

अदिति सिंह बाकमाल खूबसूरत महिला राजनेता हैं। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से चुनाव 2017 में कांग्रेस की विधायक हैं। और यूपी की राजनीति में अहम किरदार निभा रहीं हैं। कांग्रेस में उनकी बड़ी पैठ थी। पर भाजपा ज्वाइन कर अदिति सिंह ने जनता को अचरज में डाल दिया। इस बार वह रायबरेली सदर से भाजपा की उम्मीदवार हैं। अदिति बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं।

डिंपल यादव

डिंपल यादव किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह शानदार राजेनता के साथ ही बला की खूबसूरत हैं। साधारण लिबास में दिखाई देने वाली डिंपल की सुंदरता किसी भी अभिनेत्री की सुंदरता को फीका कर सकती हैं। वह समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वह कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वाली वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला हैं। वह एकमात्र ऐसी महिला सांसद हैं जिनके पति मुख्यमंत्री थे, और जिसका ससुर भी उसी सदन का सदस्य था।

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल का नाम कौन नहीं जानता है। 'अपना दल (सोनेलाल)' की अध्यक्ष अनुप्रिया की शतरंजी चालों की जहां दूसरे पार्टी के लोग प्रशंसा करते हैं वहीं उनकी खूबसूरती, उनको एकटक देखने को मजबूर करती है। चुनाव 2012 में अनुप्रिया ने वाराणसी के रोहनिया विधानसभा से चुनी गईं थी 2014 में भाजपा से गठबंधन कर मिर्जापुर से सांसद बन गईं। 2019 में फिर सांसद बनी। इस बार अनुप्रिया पटेल दूसरी बार केंद्रीय मंत्री का दायित्व संभाला रहीं हैं। यह जानकारी बेहद प्रेरक दायक है कि, अनुप्रिया और उनकी तीन बहनों ने अपने पिता सोनेलाल पटेल की अर्थी को कंधा दिया था।

अपर्णा यादव

अपर्णा यादव अचानक से यूपी की राजनीति का एक अहम किरदार हो गईं। उनकी खूबसूरती और सौम्यता काफी चर्चा में है। अपर्णा यादव, मुलायम सिंह के छोटे बेटे की पत्नी हैं। और सपा मुखिया अखिलेश यादव रिश्ते में उनके जेठ हैं। डिम्पल उनकी जेठानी लगती हैं। राजनीति में आने की उनकी तीव्र इच्छा है। वह साल 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव हार गई। और जनवरी में सबको आश्चर्य चकित करते हुए भाजपा के भगवा चोले को पहन लिया।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी राजनीति का एक बड़ा चेहरा है। उनकी खूबसूरती, उनका अंदाज और उनकी राजनीतिक समझ सभी को आकर्षित करती है। वह इंदिरा गांधी की पोती, राजीव गांधी व सोनिया की बेटी हैं। चुनाव 2022 को लेकर प्रियंका गांधी काफी गंभीर हैं। राजनीति में वह टुकड़ों में सामने आती थी। कई चुनावों में कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक के रूप में काम किया। चुनाव 2017 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्‍याशियों के लिये अमेठी व आस-पास के क्षेत्रों में प्रचार किया। वर्ष 2019 प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का कार्यभार सौंपा गया। यूपी-ईस्‍ट का कांग्रेस महासचिव नियुक्‍त किया गया।

Published on:
08 Feb 2022 01:10 pm