
उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण का विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) है। यूपी की 10 जिलों की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव की सबसे हॉट सीट गोरखपुर है। यहां से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यहां दूसरे उम्मीदवारों का उनके कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। योगी आदित्यनाथ 10वीं शताब्दी में मत्स्येंद्रनाथ द्वारा स्थापित नाथ मठवासी संप्रदाय की उच्च सीट गोरखनाथ मंदिर के प्रमुख हैं। इस लिहाज से यह मंदिर राजनीतिक रूप से अहम है। ऐसे में इस सीट पर चुनाव भी बेहद दिलचस्प है।
योगी आदित्यनाथ को स्थानीय बोलचाल में 'महाराज' के रूप में जाना जाता है। मंदिर की प्रबंधक द्वारिका तिवारी कहते हैं कि चुनाव खत्म होने तक कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यहां महाराज के शिवा कोई नहीं हैं।
योगी के खिलाफ सुभावती शुक्ला लड़ेंगी चुनाव
योगी के खिलाफ समाजवादी पार्टी की ओर से सुभावती शुक्ला मैदान में हैं। सुभावती के पति दिवंगत उपेंद्र दत्त शुक्ला, बीजेपी के उपाध्यक्ष थे। योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता स्थानीय हल्कों में लोकप्रिय है। सुभावती ब्राह्मण-ठाकुर जाति के जरिये प्रतिद्वंदिता को भुनाने का प्रयास कर रही हैं।
योगी के खिलाफ चंद्रशेखर आजमा रहे किस्मत
योगी के खिलाफ युवा नेता और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर बीजेपी शासन में दलित अत्याचारों पर बोलते रहे हैं और दलितों को मजबूत करने के लिए अपने अभियान को उपयोग कर रहे हैं। चंद्रशेखर रावण के गोरखपुर से मैदान में उतरने की वजह से जिले में चुनाव का रोमांच बढ़ गया है।