उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का रण शुरू हो चुका है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस हैं जहां 19 विधानसभा सीटें हैं। अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, 6 जिले हैं जहां 27 विधानसभा सीटें हैं। और बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिले में मतदान है जहां 13 विधानसभा सीटे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का रण शुरू हो चुका है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस हैं जहां 19 विधानसभा सीटें हैं। अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, 6 जिले हैं जहां 27 विधानसभा सीटें हैं। और बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिले में मतदान है जहां 13 विधानसभा सीटे हैं। चुनाव 2022 में 59 विधानसभा सीटों में भाजपा 49 सीटों पर अपना भगवा फहराया था। समाजवादी पार्टी के हिस्से 8 सीटें आई जबकि कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट ही मिली थी। इस बार जहां भाजपा को अपनी सीटें बचानी है वहीं सीटें भी बढ़ानी है। सपा के लिए खोने को कुछ नहीं है। पाने को काफी कुछ है।
16 जिलों में चुनाव
हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा।
मतदान तिथि-20 फरवरी
तीसरे चरण का रण 59 विधानसभा पर चुनाव
हाथरस, सादाबाद ,सिकंदरा राऊ, टूंडला, जसराणा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद,सिरसागंज,कासगंज,अमनपुर,पटियाली,अलीगंज,एटा, मरहरा, जलेसर, मैनपुरी,भोगांव, किशनी,करहल, कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद,भोजपुर,छिबरामऊ, तिरवा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा, भरथना,बिधुना,डिबियापुर,औरैया,रसूलाबाद, अकबरपुर रनिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सिसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट,महाराजपुर, घाटमपुर, माधौगढ, कालपी, उरई, बबीना,झांसी नगर, मउरानीपुर, गरौठा, ललितपुर, महरौनी,हमीरपुर, राठ, महोबा और चरखारी।
तीसरे चरण की हॉट सीटें
करहल,फर्रुखाबाद, कन्नौज, जसवंतनगर,इटावा और सादाबाद।
2017 में थी यह स्थिति
कुल सीटें- 59
भाजपा-49
सपा-9
कांग्रेस-01
तीसरे चरण का रण, इन मुद्दों की होगी परीक्षा
- हाथरस कांड
- बिकरू कांड
- पियूष-पुष्पराज कांड
- बुंदेलखंड में पलायन
- अवारा पशुओं की समस्या
तीसरे चरण का रण हाई प्रोफाइल चेहरे
1. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव-करहल-सपा
2. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल-करहल-भाजपा
3. योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना-महाराजपुर-भाजपा
4. पूर्व आइपीएस असीम अरुण-कनौज सुरक्षित-भाजपा
5. पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद-फर्रुखाबाद-कांग्रेस
6. पूर्व मंत्री शिवपाल यादव-जसवंतनगर-सपा
7. पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय-सादाबाद-भाजपा
8. मुलायम के समधी हरिओम यादव-सिरसागंज-भाजपा
चुनाव तिथि-20 फरवरी