8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022 : फिरोजाबाद कासगंज जनसभा में सीएम योगी का ऐलान, अपराधियों पर रहम नही

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण की तैयारियों के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुनिया में सुहागनगरी के नाम से फेमस फिरोजाबाद और कासगंज में जनसभा कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगें। विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी ने कहाकि, सपा की संवेदना सदैव अपराधियों, गुंडे और माफिया के प्रति रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधियों पर न रहम हुआ है और न होगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Feb 2022, 10:51 PM IST

UP Election 2022 : फिरोजाबाद कासगंज जनसभा में सीएम योगी का ऐलान, अपराधियों पर रहम नही

UP Election 2022 : फिरोजाबाद कासगंज जनसभा में सीएम योगी का ऐलान, अपराधियों पर रहम नही

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण की तैयारियों के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुनिया में सुहागनगरी के नाम से फेमस फिरोजाबाद और कासगंज में जनसभा कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगें। विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी ने कहाकि, सपा की संवेदना सदैव अपराधियों, गुंडे और माफिया के प्रति रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधियों पर न रहम हुआ है और न होगा। बीजेपी सरकार ने आस्‍था का सम्‍मान किया है। यूपी में भव्‍य काशी, दिव्‍य अयोध्‍या का निर्माण हो रहा है तो वहीं मथुरा भी सज रही है। ऐसे में सौरों कैसे छूट सकता है। बीजेपी सरकार में सौरों को तीर्थ स्‍थल के रूप में घोषित किया जिससे विकास को गति मिली। प्रदेश में आस्‍था व तीर्थ स्‍थलों के सम्‍मान से साथ युवाओं के लिए रोजगार की असीम संभावनाओं के द्वार खुले हैं।

2022 में भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कासगंज व अमांपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रदेश में गरीब कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं के लागू होने से किसानों के चेहरों पर खुशहाली आई है। साल 2017 में प्रधानमंत्री के आह्वान पर बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीती, 2022 में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। हमारी सरकार ने जो कहा वो किया, जो कह रहे हैं वो करेंगे। 2017 में जिन संकल्‍प के साथ बीजेपी आई थी उन सभी संकल्‍पों को बीजेपी ने प्रदेश में पूरा किया है। चाहे वो बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा की बात हो, अराजकता, गुंडागर्दी को समाप्‍त करने की बात हो। पहले प्रदेश में दंगे होते थे आज कांवड़ यात्रा निकलती है। बीजेपी की सरकार में यूपी में अब पलायन नहीं होता बल्कि विकास के नित्‍य नए कीर्तिमान स्‍थापित हो रहे हैं। जिसका परिणाम है कि यूपी देश की नंबर वन अर्थव्‍यवस्‍था की ओर तेजी से अग्रसर है।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022 : तीसरे फेज में 22 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, सपा ने उतारे सबसे ज्यादा अपराधी उम्मीदवार

युवाओं को मिला रोजगार-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि, प्रदेश में विकास और निवेश के बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बुलंदशहर, मेरठ, अलीगढ़ में सड़कों का निर्माण, विश्‍वविद्यालय, एयरपोर्ट और हाइवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। भाजपा सरकार में गरीब कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ कासंगज की जनता को मिला है। कासगंज के 51,800 किसानों का कर्ज माफ किया। वर्तमान 2 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को किसान सम्‍मान निधि से 6000 रुपए सालाना मिल रहा है। सपा सरकार में बंद कर दी गई दिव्‍यांगजन, विधवा, निराश्रित महिला पेंशन को शुरू कर बीजेपी सरकार ने अब तक प्रदेश के 1 करोड़ पात्र लोगों को पेंशन की सुविधा दी है। उन्‍होंने बताया कि कासगंज में 8400 दिव्‍यांगों, 21,200 को निराश्रित महिला पेंशन और 12,600 को वृद्धावस्‍था पेंशन का लाभ मिला। कासगंज के 10 लाख लोगों को कोरोना काल में राशन की डबल डोज, आवास योजना में 7000 से अधिक लोगों को आवास दिया गया।

यह भी पढ़ें : भाजपा से अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, कहां है डिफेंस कॉरिडोर?

सपा ने 2012 में सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमों को लिया था वापस-सीएम योगी

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि, 2012 में सपा की सरकार बनने पर इन्‍होंने सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। कोरोना महामारी के दौरान हमारी सरकार ने जीवन के साथ जीविका बचाने का काम किया। कोरोना काल में सपा, बसपा व कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर भ्रामक प्रचार किया था। हमारी सरकार फ्री में वैक्‍सीन, टेस्‍ट, इलाज के साथ राशन की डबल डोज देने का काम भी कुशलतापूर्वक कर रही है। वैक्सीन को मोदी योगी वैक्सीन और भाजपा की वैक्सीन बताने वालों को बताने का वक्‍त आ गया है कि वोट मोदी-योगी वैक्‍सीन को ही मिलेगा।