चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : उमा भारती ने यूपी में सत्ता परिवर्तन की बात को सिरे से नकारा, कहा बीजेपी बनाएगी इतिहास

UP Assembly Elections 2022 : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, तो गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही हैं, लोग भयमुक्त वातावरण में जी रह रहे हैं।

2 min read
Dec 04, 2021

महोबा. UP Assembly Elections 2022 : महोबा में भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलों का खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब पहले जैसे हालात नहीं रहे है। उमा भारती ने कहा कि साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यो के सहारे जनता का विश्वास हासिल किया था, लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां उत्तर प्रदेश में पार्टी (भाजपा) को दोबारा सत्ता दिलायेगी।

योगी ने यूपी में अराजकता के माहौल को खत्म किया

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, तो गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही हैं, लोग भयमुक्त वातावरण में जी रह रहे हैं। उमा भारती ने कहा कि यही कारण है कि आम आदमी का भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा बढ़ा है।

यूपी में दूसरी बार सत्ता पाने का मिथक इस बार टूटेगा

उमा भारती ने दावा किया कि यूपी में किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता न पाने का मिथक न सिर्फ इस बार टूटेगा, बल्कि भाजपा इस बार प्रदेश में पहले से अधिक सीटें हासिल करके सरकार बनाएगी। उमा भारती ने कहा कि विरोधी दलों के यहां सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से सीधी लड़ाई में कोई भी दल नहीं है।

अखिलेश यादव के बयान पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के यूपी में विधानसभा की कुल 403 में से 400 सीटें जीतने के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश दिन में सपने देखना बंद करें। उन्होंने कहा कि समाजवाजी पार्टी अपने पुराने रिकॉर्ड को भी दोहराने में कामयाब नहीं हो सकेगी।

Published on:
04 Dec 2021 05:05 pm
Also Read
View All