चुनाव

UP Election 2022: गायत्री प्रजापति की पत्नी को सपा ने अमेठी से दिया टिकट, जगदीशपुर से रचना कोरी उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने गौरीगंज से सिटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है। जगदीशपुर से पार्टी ने रजना कोरी को उम्मीदवार बनाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 11:04 AM IST
UP Chunav Samajwadi Party Ticket to Maharji Prajapati and Rachna Kori
UP Chunav Samajwadi Party Ticket to Maharji Prajapati and Rachna Kori

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में सपा ने अमेठी की तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने गौरीगंज से सिटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है। जगदीशपुर से पार्टी ने रजना कोरी को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने मंगलवार देर रात कई अन्य जिलों की सीटों के साथ इस जिले की तीन सीट पर अपने प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि गायत्री को सेशन कोर्ट ने करीब दो माह पूर्व आजीवन कारवास की सुजा सुनाई थी। जगदीशपुर में पार्टी ने रचना कोरी को टिकट दिया है। रचना गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के सरमें गांव की रहने वाली हैं। अखिलेश ने नेतृत्व वाली सपा सरकार ने रचना, महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं। गौरीगंज से पार्टी ने दो बार के अपने सिटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। सपा ने जिले की तिलोई सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है।

इन्हें मिला टिकट

Published on: