चुनाव

UP Election 2021 : वोट के लिए लोगों के सामने पत्नी के साथ फूट-फूटकर रो रहे सपा प्रत्याशी, वीडियो वायरल

UP Election 2021 : सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी (SP Candidate Sunil Chaudhary) नोएडा विधानसभा (Noida Assembly Seat) क्षेत्र से लगातार दो बार हार चुके हैं। उन्हें डर सता रहा है कि तीसरी बार भी हारा तो सियासी करियर खत्म हो जाएगा। सुनील चौधरी का वोट मांगते समय रोते हुए का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वहीं, उनकी पत्नी का भी आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर वोट मांगती नजर आ रही हैं।

2 min read
Feb 03, 2022

UP Election 2021 : ये राजनीति है, दर्द भी बहुत है और खुशी भी। इस बात का अंदाजा आप वायरल हो रहे दो वीडियो से लगा सकते हैं। नोएडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी (SP Candidate Sunil Chaydhary) का वोट मांगते समय रोते हुए का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वहीं, दूसरा वीडियो उनकी पत्नी का है, जो आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर वोट की भीख मांग रही हैं। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी नोएडा विधानसभा (Noida Assembly Seat) क्षेत्र से लगातार दो बार हार चुके हैं। इसलिए उन्हें डर सता रहा है कि तीसरी बार भी हारा तो सियासी करियर खत्म हो जाएगा।

मैं नही चाहता कि अबकी बार मैं हार जाऊं, अब हिम्मत नहीं है हारने की, बहुत हार चुका मैं, मैं दिल से कह देना चाहता हूं किसी को गोली मारनी है तो यहां छाती पर मार लेना। पीठ में पीछे से मत मारना, पीछे से मरूंगा तो ये सोचूंगा किसने मारी है, लेकिन सामने से मारोगे तो कह सकूंगा कि अपनों से मरके आया हूं। दूसरों ने नहीं मारी है। ये रोते हुए बोल दअरसल नोएडा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी के हैं, जिनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उस समय का है, जब सुनील चौधरी अपने लिए अपनों से वोट मांगने पंहुचे थे।

वहीं, दूसरा वीडियो सुनील चौधरी की पत्नी प्रीति चौधरी का है, जिसमें वो एक बुजुर्ग इंसान से हाथ जोड़कर उनके कंधे पर सिर रखकर वोट के लिए अपील कर रही और आंखों में आंसु लिए रो भी रही हैं। जबकि अन्य महिलाएं प्रीति चौधरी के गले मे एक फूल माला पहनाकर उनका अभिवादन भी कर रही हैं, लेकिन इनकी आंखों के आंसू बंद नहीं हो रहे हैं। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2012 में पहली बार बनी नोएडा विधानसभा से पहले सपा प्रत्याशी भी सुनील चौधरी ही थे और दूसरे चुनाव 2017 में भी सपा ने इनको ही टिकट दिया था। लेकिन, दोनों बार इन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद फिर समाजवादी पार्टी ने इन्हें तीसरी बार नोएडा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसलिए इन्हें एक डर है कि अगर 2022 में ये सीट इन्होंने नहीं कब्जाई तो पार्टी और जनता का ये कैसे सामना करेंगे और यही दबाव इन्हें सता भी रहा है और डरा भी रहा है। जिसकी वजह से ये दोनों पति-पत्नी रोते हुए जनता के बीच नजर आए।

Published on:
03 Feb 2022 10:03 am
Also Read
View All