चुनाव

अपर्णा यादव ने बदला राजनीति का योग, कहा मैं PM मोदी और CM योगी की नीतियों से प्रभावित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहू अपर्णा यादव (Aparna yadav) भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। ऐसे में वह भाजपा की सदस्यता ले रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2022, 11:56 AM IST
UP Election 2022 Aparna Yadav patriotism with BJP
UP Election 2022 Aparna Yadav patriotism with BJP

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहू अपर्णा यादव (Aparna yadav) भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। ऐसे में वह भाजपा की सदस्यता ले रही हैं। गौरतलब है कि अपर्णा ने समाजवादी पार्टी के विरोध के इतर सीएए कानून का समर्थन किया था। इतना ही नहीं अपर्णा अक्सर सार्वजनिक मंचों से मोदी और योगी सरकार की तारीफ करती रही हैं। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जहां भाजपा के साथी समाजवादी पार्टी के खेमे में जा रहे हैं,वहीं भाजपा ने सपा के घर में ही सेंध लगाकर मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू को ही अपने पाले में लेकर आ गए।

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू के रूप में भले ही पहचानी जाती हैं लेकिन मुलायम सिंह से इतर यादव परिवार ने अपर्णा को वो दर्जा नहीं दिया जो यादव परिवार की अन्य बहुओं को मिला। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में अर्पणा यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केशव प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि उनके विचार भाजपा से हमेशा मिलते रहे हैं इसलिए उनको हमने पार्टी में शामिल किया।

इस मौके पर अपर्णा यादव ने कहा कि काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। अपर्णा यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित हैं। भारतीय जनता पार्टी के रोजगार नीतियों और महिलाओं के लिए किए गए काम किया है, उन्हें इस बात की खुशी है कि बीजेपी ने मुझे अपने साथ काम करने का मौका दिया। इस मौके पर अपर्णा यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जिस विकास की बात करते है। आखिर उसी विकास पथ को लेकर वह क्यों नहीं चुनाव लड़ते हैं।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि (BJP) वह भाजपा में अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करते हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है और यह वही सपा (SP) है जिसके शासन में इतनी गुंडागर्दी थी कि कोई भी बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा यादव को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है।

Published on: