
करहल विधानसभा सीट के बाद गोरखपुर शहर विधानसभा सीट यूपी की हॉट है। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर (शहरी) से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। गोरखपुर में नामांकन पत्र दाखिल करते समय सीएम योगी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे। गोरखपुर शहर से सीएम योगी के नामांकन करने की वजह से पूरा सरकारी अमला अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन एक एक चीज का बरीक निरीक्षण किया है। एडीजी अखिल कुमार समेत पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने कलेक्ट्रेट में लगी बैरिकेडिंग व सीसीटीवी कैमरे आदि को जाच है। गोरखपुर में नामांकन, चार से 11 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे गोरखपुर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन करेंगे। बुधवार को पूरे दिन निर्वाचन कार्यालय, उप जिला निर्वाचन कार्यालय और अधिवक्ताओं के पास, प्रत्याशियों के तमाम समर्थक, नामांकन पत्र में भरे जाने वाली जानकारियां जुटाते नजर आए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति को जानने के बारे में आम जनता में उत्सुकता बनी हुई है। तो जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है योगी आदित्यनाथ।
नामांकन से पहले योगी ने किया रुद्राभिषेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर शहर सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगे। गोरक्षनगरी में योगी आदित्यनाथ ने नामांकन से पहले रुद्राभिषेक किया। मंदिर के 11 आचार्यों ने अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार किया। जिसमें देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सुबह 11.40 बजे दाखिल करेंगे योगी नामांकन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से अपना नामांकन नामांकन सुबह 11.40 बजे दाखिल करेंगे। इससे पूर्व गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में अमित शाह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह उत्तर प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। गौर करने वाली बात है कि भाजपा पहली राजनीतिक पार्टी है जिसने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
योगी के पास दो एसयूवी
योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद विधानपरिषद् का चुनाव लड़ा था। चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ के पास 31 लाख रुपए बैंक बैलेंस था। दो एसयूवी है। उन पर किसी तरह का कर्ज नहीं है। पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके योगी के पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी थी, जिसकी कीमत क्रमश: 1 लाख रुपए और 80,000 रुपए थी।
चुनाव 2017 में संपत्ति का मूल्य बढ़ा
चुनाव 2017 के हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति का मूल्य 95,98,053.41 रुपए थी। 2014 में सीएम की संपत्ति 72,17,674.14 रुपए थी। तीन साल में सीएम की संपत्ति में 32 फीसद बढ़ोतरी हुई थी। 2017 के हलफनामे के अनुसार, योगी के पास एक 20 ग्राम की कीमत 49,000 रुपए के कान के कुंडल और एक 10 ग्राम वजन की सोने की चेन (रुद्राक्ष माला के साथ) थी। अब देखना होगा कि सीएम जब शुक्रवार 4 फरवरी को हलफनामा दाखिल करते हैं तो उसमें उनकी संपत्ति कितनी होती है।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव की संपत्ति तीन साल में सिर्फ इतनी ही बढ़ी
भाजपा ने 15 जनवरी को किया था ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी को ऐलान किया था कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश में होगी सात चरण में वोटिंग
उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होंगे, पहला चरण 10 फरवरी को है। दूसरा 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठा 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव 2017 में भाजपा को 312 सीट
चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने प्रदेश में 39.67 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं सपा सिर्फ 47 और बसपा 19 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। कांग्रेस ने महज 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।