चुनाव

UP Election 2022: सीएम योगी बोले, ‘दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें होगा दम’

UP Election 2022: योगी ने कहा कि लाल टोपी का रंग ही दंगा, हिस्ट्रीशीटर, राहजनी, किसानों के टयूबवेल से मोटर चोरी करना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2022, 5:11 PM IST
cm_yogi.jpg

UP Election 2022 : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां मेरठ के सिवालखास पहुंचे। यहां पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेश हुए केंद्रीय बजट को जनता के लिए हितकर बताया है। कहा कि चुनाव से पहले लोग अलग बातें करते थे और चुनाव घोषित होने के बाद कुछ और बोलने लगे। डर के कारण प्रत्याशी बदलने लगे। दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा। किसान परेशान था, नौजवान को नौकरी नहीं थी।



योगी ने कहा कि सुरक्षा के लिए सपा की टोपी ही खतरा है। इस लाल टोपी का रंग ही दंगा, हिस्ट्रीशीटर, राहजनी, किसानों के टयूबवेल से मोटर चोरी करना है। कहा कि आखिर सचिन और गौरव की क्या गलती थी, उन्होंने अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध ही किया था।



मुख्यमंत्री सिवालखास से भाजपा के प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करने यहां पहुंचे हैं। यहां से सीएम योगी किठौर के पीआरडी स्कूल प्रांगण और सिसौली पहुंचेंगे। जहां मतदाताओं से संवाद कर पार्टी प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के लिए वोट मांगेंगे। योगी ने लोगों से पूछा, आपने पांच साल में कोई दंगा देखा, पहले तीसरे दिन दंगा होता था, क्या दंगा कराने वाले को वोट देंगे। जब संकट था तब तो लड़कों की जोड़ी गायब थी, एक लखनऊ से लोगों को पिटवा रहा था, गौरव सचिन के हत्यारों को लखनऊ बुला रहा था।

Published on: