करनैलगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने विरोधी उम्मीदवारों को लाल मिर्ची का पाउडर भेज कर विरोध जताया है। खुद कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने इसकी वजह भी बताई है। त्रिलोकी नाथ तिवारी ने बताया कि अभी तक बाकी उम्मीदवारों ने जनता की आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर डालकर सत्ता हथिया है जमीन पर कोई काम नहीं किया गया है इसलिए मैंने उन सभी को लाल मिर्ची पाउडर भेजा है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में लगे हैं एक दूसरे पर उम्मीदवार प्रहार कर रहे हैं। जनता को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के पैतरे अपनाए जा रहे हैं। इसी बीच गोंडा के करनैलगंज से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने विरोधियों पर कटाक्ष करने का नया तरीका निकाला है। कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से अपने सभी विरोधियों को लाल मिर्ची का पाउडर भिजवाया गया है।
खुद त्रिपाठी ने बताई वजह
करनैलगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने विरोधी उम्मीदवारों को लाल मिर्ची का पाउडर भेज कर विरोध जताया है। खुद कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने इसकी वजह भी बताई है। त्रिलोकी नाथ तिवारी ने बताया कि अभी तक बाकी उम्मीदवारों ने जनता की आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर डालकर सत्ता हथिया है जमीन पर कोई काम नहीं किया गया है इसलिए मैंने उन सभी को लाल मिर्ची पाउडर भेजा है।
ये भी पढ़ें: यूपी का रहस्यमय कुआं, जो बताता है कि मृत्यु कब होगी
इन लोगों को भेजे मिर्च पाउडर
त्रिलोकी नाथ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण, समाजवादी प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व वर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह के घर पर मिर्ची का पाउडर भिजवाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिलोकी नाथ तिवारी ने बताया कि पिछले 4 दशकों से यह सभी जनता की आंखों में धूल झोंक कर राज कर रहे हैं। इस दौरान आरोप लगाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह व वर्तमान विधायक लल्ला भैया एक साथ मिलकर जनता की आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर जोक रहे हैं। जनता के लिए इनकी ओर से कोई काम नहीं किया गया है जनता को यह मूर्ख बना रहे हैं इसलिए इनके यहां लाल मिर्ची का पाउडर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: आरोप: BJP नेता संगीत सोम ने चुनाव अधिकारी को मारे थप्पड़, दी गालियां, दर्ज हुई FIR