
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। जहां एक उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा गठन के पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है वहीं पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के बाद 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी भगवा चोला पहन लिया है। वंदना ने कहाकि, आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मामलों में 'आलाकमान की न के बराबर भागीदारी' के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। वंदना ने कहाकि, पार्टी केवल उन्हें अवसर दे रही है जो हाल ही में शामिल हुए हैं। मैंने छह साल कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं महिला विंग की उपाध्यक्ष थी। लेकिन हमें प्रियंका गांधी से बात करने का मौका नहीं मिलता है। हम बोल नहीं सकते।
कांग्रेस टिकट बंटवारे में धांधली : प्रियंका मौर्य
कांग्रेस के प्रचार अभियान की एक और पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य इससे पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के टिकट बंटवारे में धांधली की गई।
40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का वादा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले लखनऊ में घोषणा की थी कि पार्टी उत्तर प्रदेश चुनावों में महिला उम्मीदवारों (यानी 160 उम्मीदवारों) को 40 प्रतिशत टिकट देंगी।
यह भी पढ़ें : यह फैसले की घड़ी है, बीएसपी बेहतर विकल्प : मायावती
यूपी चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए वोटिंग
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटिंग हो रही है। पश्चिमी यूपी के 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। आज ही सीएम योगी सरकार के नौ मंत्री के काम काज का फल ईवीएम में बंद हो जाएगा। सपा-रालोद गठबंधन के साथ उतरी हैं। भाजपा, कांग्रेस और बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं।