
यह फैसले की घड़ी है, बीएसपी बेहतर विकल्प : मायावती
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। और शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सभी बड़े नेता वोट डालने के लिए मतदाताओं से अपील कर, उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस अवसर पर कहाकि, यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत। यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पाँच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनेंगे।
बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं।
बीएसपी बेहतर विकल्प, हमें मौका जरूर दें
बसपा सुप्रीमो मायावती आगे लिखा कि, यूपी व केन्द्र की भाजपा सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई तथा गड्डों वाली सड़क, बिजली, सफाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुंह छिपाए बैठे रहने का अपराध करने से लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प। बीएसपी बेहतर विकल्प। हमें मौका जरूर दें।
Updated on:
10 Feb 2022, 9:58 AM IST
Published on:
10 Feb 2022, 9:58 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.