24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अनुराग ठाकुर का निशाना कहा, कांग्रेस सिर्फ कागजों में करती है वादे

Unnati Vidhan Jan Ghoshna Patra-2022 कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहाकि, कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों में ही रहते हैं। कांग्रेस की हालत यह कि उनकी पोस्टर गर्ल तक पार्टी छोड़कर जा रही हैं। उनके वादों का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Feb 2022, 6:10 PM IST

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अनुराग ठाकुर का निशाना कहा, कांग्रेस सिर्फ कागजों में करती है वादे

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अनुराग ठाकुर का निशाना कहा, कांग्रेस सिर्फ कागजों में करती है वादे

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहाकि, कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों में ही रहते हैं। कांग्रेस की हालत यह कि उनकी पोस्टर गर्ल तक पार्टी छोड़कर जा रही हैं। उनके वादों का कोई मतलब नहीं रह जाता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, दरअसल, भाजपा ने मंगलवार को जारी किए गए घोषणा पत्र में कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है, जबकि ऐसा ही वादा कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कर चुकी थी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए खास घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने की बात की गई थी।

अखिलेश को देना होगा जवाब

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यूपी में सपा को वोट देने की अपील पर उन्होंने कहा कि ये वही ममता जी हैं जिन्होंने यूपी के लोगों को गुंडा कहा था और अब अखिलेश यादव ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया है। अखिलेश को जवाब देना होगा, जिसने यूपी का अपमान किया उसका सम्मान क्यों किया गया।

यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद का परिवार पहली बार सियासत से है दूर, बाकी दोनों भी हैं खामोश

पश्चिमी यूपी में ज्यादा सीटें जीतेंगे

अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को 'झूठ पत्र' कहने पर अनुराग ने कहा कि वो क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता। सपा ने जब घोषणा पत्र जारी किया उस समय मंच पर कौन था ये भी देखा जाना चाहिए। इससे साफ पता चलता है कि उन्हें अपनों का साथ भी नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव जानते हैं कि सपा ने सदन में महिला आरक्षण का विरोध किया है। पहले चरण के मतदान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पश्चिमी यूपी में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Congress Manifesto: कांग्रेस का 'उन्‍नति विधान जनघोषणा पत्र-2022' जारी, 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल होगा हाफ

लोककल्याण के लिए जारी किया संकल्प पत्र

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के लोककल्याण के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया है। इस संकल्प पत्र में आप देखेंगे अलग-अलग वर्गों के लिए हमने अपनी ओर से वह सब बातें रखी हैं कि किस तरह से प्रदेश का विकास होगा। क्योंकि किसी भी समाज या प्रदेश में जहां मातृ सम्मान होता है उसी की प्रगति भी होती है। कहा कि आज पूरे प्रदेश की महिलाएं एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़ी हैं। उन्हें पता है कि उनका सम्मान और उत्थान भाजपा सरकार में ही संभव है क्योंकि हमारी सरकार ने ये कार्य करके दिखाए हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की वित्तीय सहायता बढ़ेगी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार तक करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए एक लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

होली-दीपावली पर देंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, हमारी डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश के हर गरीब परिवार में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस सिलिंडर प्रदान किया। हमने इसे आगे बढ़ाते हुए सभी लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने का फैसला किया है।

बुजुर्गों व महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, हमारी सरकार ने हमेशा ही बुजुर्गों का सम्मान किया है। इसी क्रम में हमने फैसला किया है कि हम 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करेंगे। पूर्व की सरकारें जो सोच भी नहीं सकती थीं उसे हमने अपने कार्यकाल में करके दिखाया है।

1,000 करोड़ की लागत से मिशन पिंक टॉयलेट

अनुराग ठाकुर ने कहाकि, आने वाले समय में हम 1,000 करोड़ की लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सभी सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण एवं उसका रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षा किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है। हमने इस पर कार्य भी किया है।

रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत देंगे मुफ्त स्कूटी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, हम कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित करेंगे। इससे उनके आवागमन में आसानी होगी, साथ ही पढ़ाई के स्तर में भी सुधार होगा।

महिलाओं के लिए सिर्फ वादे ही नहीं किए

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, आज मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी सरकार में महिलाओं को शुरू से ही केंद्रित रखा गया है। 2014 से देश में भाजपा की सरकार है। 2017 में हम राज्य में हैं। देश में 7 साल के कार्य और प्रदेश में पांच साल के कार्य से देखा जा सकता है कि हमारी सरकार ने किस प्रकार महिलाओं के लिए कार्य किया है। हमने महिलाओं के लिए केवल वादे नहीं किए हैं।